विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAF के होने वाले नए चीफ आशुतोष दीक्षित का यूपी के प्रयागराज से है पुराना नाता, 'तेजस' प्रोजेक्ट को दी थी रफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 01:52 PM (IST)

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, जो पहले प्रयागराज के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं, अब भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख होंगे।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

HighLights

  1. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख।

  2. प्रयागराज के बमरौली में मध्य वायु कमान की कमान संभाली थी।

  3. एयरबेस क्षमता और स्वदेशी 'तेजस' परियोजना को मजबूत किया।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बमरौली स्थित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अब भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख होंगे।

उन्होंने एक सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक बमरौली स्थित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। प्रयागराज में अपने आठ माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने मध्य कमान के अधीन आने वाले एयरबेसों की ऑपरेशनल क्षमता और बुनियादी ढांचे को नई मजबूती दी थी।

विभिन्न लड़ाकू विमानों पर 3,500 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव रखने वाले और स्वदेशी 'तेजस' प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने वाले एयर मार्शल दीक्षित का बमरौली से नई दिल्ली स्थित एयर हेडक्वार्टर तक का यह सफर प्रयागराज के लिए गर्व का पल है।

वह 31 अक्टूबर को वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद यह सर्वोच्च पद संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर चलती कार आग का गोला बनी, कुछ ही देर में धू-धूकर जली; चालक सकुशल