बार कौंसिल ऑफ यूपी चुनावः अनुराग पांडेय के मतों का आंकड़ा सात हजार पार, अब मैदान में 56 प्रत्याशी ही बचे
बार कौंसिल ऑफ यूपी चुनाव में निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय के मतों का आंकड़ा सात हजार पार कर गया है। ...और पढ़ें

बार कौंसिल ऑफ यूपी चुनाव की अब तक की मतगणना में अनुराग पांडेय सबसे आगे हैं।
HighLights
निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के रहने वाले हैं अनुराग पांडेय
चुनाव में द्वितीय वरीयता मतों की गिनती शनिवार को भी जारी रही
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ यूपी के चुनाव में द्वितीय वरीयता मतों की गिनती शनिवार को भी जारी रही। इस दिन निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के अनुराग पांडेय को मिले मतों का आंकड़ा सात हजार से अधिक हो गया। साथ ही दो अन्य प्रत्याशियों के एलिमिनेट होने के बाद सदस्य पद की होड़ में 56 प्रत्याशी ही शेष रह गए।
शीर्ष 25 प्रत्याशियों के नाम और उन्हें मिले मत इस तरह हैं। अनुराग पांडेय (कानपुर नगर) - 7021 प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ) - 6752, देवेन्द्र मिश्रा नगरहा (प्रयागराज) - 6104, पांचू राम मौर्य (प्रयागराज) - 4993, निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौर (बुलंदशहर) - 4935 अजय यादव (प्रयागराज) - 4850, अजय शंकर श्रीवास्तव (गोंडा) - 4448, शिरीष कुमार मेहरोत्रा (बरेली) - 4172, जानकी शरण पांडेय (लखनऊ) - 4033,जय नारायण पांडेय (लखनऊ) - 4002, अमरेन्द्र नाथ सिंह (प्रयागराज) - 3968, अंकज मिश्रा (कानपुर नगर) - 3967, इमरान माबूद खान आइएम खान (प्रयागराज) - 3848, अखिलेश कुमार अवस्थी (लखनऊ) - 3705, प्रदीप कुमार सिंह पीके सिंह, (लखनऊ) - 3683, श्रीनाथ त्रिपाठी (वाराणसी) - 3646, राकेश पाठक ( प्रयागराज)- 3581, अजय कुमार शुक्ला (लखीमपुर खीरी) - 3559, परेश मिश्रा (लखनऊ) - 3550, मधुसूदन त्रिपाठी (गोरखपुर)- 3488, इमरान उल्लाह (प्रयागराज) - 3461, हरजीत अरोड़ा (आगरा) - 3412, ब्रजेश कुमार यादव (लखनऊ) - 3275, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल (मेरठ) - 3149 व अतुल कुमार सिंह (लखनऊ)- 3119 मत।
