विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में अंबिकापुर के नए आलू की धूम, दाम गिरे, स्थानीय आवक से और सस्ता होगा

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:41 AM (IST)

प्रयागराज के बाजार में अंबिकापुर का नया आलू आ गया है, जिसकी कीमत ₹100 से घटकर ₹35 प्रति किलो हो गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अंबिकापुर का नया आलू बाजार में, कीमत ₹100 से ₹35 हुई।

  2. स्थानीय आलू 15 दिसंबर के बाद आएगा, दाम ₹20 तक गिरेंगे।

  3. अन्य सब्जियों के दाम स्थिर, हरी सब्जियों की नई खेप जल्द।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इस समय छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का नया आलू बाजार में है। इसका दाम दस दिन पहले 100 रुपये प्रतिकिलो था, जो इस समय घटकर 35 रुपये के करीब हो गया है।

वहीं पुराना आलू 20 रुपये किलो है। 15 दिसंबर के बाद स्थानीय स्तर का नया आलू बाजार में आ जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत 20 रुपये के आसपास हो जाएगी। उधर, अन्य सब्जियों के दाम स्थिर हैं। जल्द ही हरी सब्जियों की नई खेप आने पर इसकी कीमत भी बेहद कम हो जाएंगी।

गऊघाट, कटरा, साउथ मलाका, खुल्दाबाद, तिनकोनिया, एजी आफिस, मुंडेरा समेत अन्य सब्जी मंडियों में इस समय नया आलू छाया हुआ है। शुरुआत में इसकी कीमत चढ़ी हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे इसके दाम कम हुए और इस समय 35 रुपये प्रतिकिलो के आसपास है।

मुंडेरा मंडी के थोक विक्रेता प्रमोद यादव बच्चा, अजय कुशवाहा बताते हैं कि इस समय नया आलू छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से आ रहा है। नौ नवंबर तक फुटकर बाजार में यह 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत नीचे आ गई है। 15 दिसंबर के बाद प्रयागराज, कौशांबी जिले का नया आलू आना शुरू हो जाएगा, तब इसके दाम बेहद कम होंगे।

फुटकर में सब्जियों के दाम

सब्जी का नाम दाम (₹ / प्रति किलो)
नया आलू 35
पुराना आलू 20
बैगन 30-40
टमाटर 30-40
हरी मटर 80-100
शिमला मिर्च 70-80
कद्दू 30-40
भिंडी 50-60
प्याज 50-60
गाजर 60-70
मूली 20-30
फूलगोभी 20-30 (प्रति पीस)

यह भी पढ़ें- किसानों का नुकसान: आगरा में नहर टूटने से 60 बीघा आलू की फसल डूबी, सिंचाई विभाग की लापरवाही

यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों की चमकी किस्मत: जापान को भा रहे आलू के फ्लेक्स तो जर्मनी-अमेरिका में बढ़ी सूखी सब्जियों की डिमांड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।