विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक के 12 पाठ्यक्रमों का कटऑफ जारी, चार विषयों में 13 जुलाई से पंजीकरण

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 12 Jul 2026 07:14 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक के 12 पाठ्यक्रमों का कटऑफ जारी कर दिया है, जिसमें चार विषयों के लिए 13 जुलाई ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. अब 13 जुलाई को जारी करेगा कई पाठ्यक्रमों का दूसरा कटऑफ

  2. विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परास्नातक (पीजी) प्रवेश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए 12 पाठ्यक्रमों की कटऑफ जारी कर दिया है। इनमें एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन, एमए प्राचीन इतिहास, एमए मास कम्युनिकेशन और एमए उर्दू के कटऑफ पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड सोमवार 13 जुलाई से शुरू होगा।

रिक्त सीटों के लिए कटऑफ जारी होगा 

वहीं आठ अन्य पाठ्यक्रमों के पहले कटऑफ के तहत पंजीकरण प्रक्रिया आज रविवार 12 जुलाई से शुरू हो गई और 13 जुलाई को पूरी हो जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर विश्वविद्यालय दूसरा कटऑफ जारी करेगा। 

एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन में पंजीकरण

एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन में पंजीकरण 13 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई दोपहर दो बजे तक चलेगा जबकि दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 15 जुलाई शाम पांच बजे निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम में सामान्य वर्ग के लिए 122, ओबीसी 120, एससी 111, एसटी 100 और ईडब्ल्यूएस 108 अंक कटऑफ तय किया गया है।

एमए प्राचीन इतिहास का कटऑफ 

इसी प्रकार एमए प्राचीन इतिहास में सामान्य वर्ग के लिए 176.7, ओबीसी 160, एससी 147.6 और एसटी 98 अंक कटआफ है। एमए मास कम्युनिकेशन में सामान्य वर्ग के लिए 176 तथा एससी के लिए 108 अंक कटआफ घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी एसटी अभ्यर्थियों तथा विश्वविद्यालय कर्मचारी आश्रित, खेल, दिव्यांग, कश्मीरी प्रवासी और विदेशी श्रेणी के चयनित अभ्यर्थियों के लिए भी प्रवेश सूची खोली गई है। एमए उर्दू में सामान्य वर्ग के लिए 114, ओबीसी 35.7 अंक तथा सभी ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया है।

एकए, एमपीए संगीत का कटऑफ

एमए/एमपीए संगीत (वोकल, सितार, तबला), एमएससी टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग, एमएससी एग्रीकल्चरल एंटोमोलाजी, एलएलएम, एमएससी जूलोजी तथा एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में कटआफ में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश औपचारिकता 13 जुलाई को पूरी होगी। इसके अलावा एमए मध्यकलीन एवं आधुनिक इतिहास, एमएससी बाटनी और एमएससी रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम में भी सोमवार को पहले कटआफ पर प्रवेश पूरे होंगे। इसके बाद दूसरा कटआफ जारी किया जाएगा। 

कॉलेजों में इसी सप्ताह प्रवेश शुरू होंगे 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से दो कटआफ जारी करने के बाद कालेजों में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर कालेज भी इंतजार कर रहे हैं। इवि की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद कालेज कटआफ जारी करना शुरू कर देंगे।

मात्र दो अंक गिरा एलएलबी का कटऑफ

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एलएलबी आनर्स का दूसरा कटऑफ जारी कर दिय है। अनारक्षित वर्ग का पहला कटऑफ जहां 180 अंक था, वहीं दूसरा कटऑफ 178 अंक है। इसके अलावा ओबीसी का कटऑफ जारी किया गया है, यह 170 अंक है। एससी 164, एसअी 122 और ईडब्लयूएस 176 अंक है। एमएड का अनारक्षित कटऑफ पांच अंक गिरा है। दूसरी मेरिट में अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ 153 अंक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- AU PG Admission 2026-27 : एमए हिंदी में प्रवेश का पहला कटऑफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया, यहां देखें

यह भी पढ़ें- मानसून में बस चालक-कंडक्टर ये 10 नियम अनिवार्य रूप से पालन करेंगे, यात्री सुरक्षा को UP रोडवेज ने उठाए कदम