AU PG Admission 2026-27 : एमए हिंदी में प्रवेश का पहला कटऑफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया, यहां देखें
AU PG Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एमए हिंदी 2026-27 सत्र के लिए पहली कटऑफ जारी की है, जिसमें सामान्य ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।
HighLights
सामान्य वर्ग के 162 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं
ओबीसी का 148, एससी 124, एसटी 66 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 138 कटऑफ
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। AU PG Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए (हिंदी) में प्रवेश की पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए कटऑफ 162 है। अर्थात 162 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
काउंसिलिंग 13 जुलाई को भी होगी
AU PG Admission 2026-27 ओबीसी वर्ग के लिए 148, एससी के लिए 124, एसटी के लिए 66 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 138 और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 12 के साथ ही 13 जुलाई को भी संबंधित विभाग में आयोजित की जाएगी।
कुलभास्कर आश्रम कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएससी (गणित व बायो), बीबीए, बीकाम, बीसीए और बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) में प्रवेश 20 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन पत्र 15 जुलाई तक महाविद्यालय काउंटर पर जमा किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट के माध्यम से भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
