इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रावास आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब नौ सितंबर तक जमा होंगे फार्म
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक छात्रों के लिए छात्रावास आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर से बढ़ाकर 9 सितंबर कर दी ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
यूजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को होगा छात्रावास आवंटन
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्म डाउनलोड करें
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए आवेदन जमा करने की समय सीमा दो सितंबर से बढ़ाकर नौ सितंबर कर दी है। विद्यार्थी अब बुधवार शाम चार बजे तक छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कहां जमा होंगे आवेदन?
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह सुविधा केवल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। आवेदन अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण कार्यालय, सीनेट कैंपस में जमा होंगे।
अन्य जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को राहत
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन अहम है। विशेषकर दूसरे शहरों और जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को परिसर में आवास की सुविधा मिलने से रहने की समस्या से राहत मिलेगी। तिथि बढ़ने से ऐसे विद्यार्थी, जो किसी कारण से निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर सके थे उन्हें एक और अवसर मिल गया है।
