विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में अगले एक सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल, बारिश होगी; चिपचिपी गर्मी करेगी परेशान

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 08 Sep 2026 04:53 PM (IST)

प्रयागराज में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, बारिश ...और पढ़ें

प्रयागराज में मंगलवार शाम को हुई बारिश के बीच जाते दो पहिया यवाहन सवार। जागरण

प्रयागराज में मंगलवार शाम को हुई बारिश के बीच जाते दो पहिया यवाहन सवार। जागरण

HighLights

  1. तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

  2. आज सुबह से छाए बादल, फुहारों ने दी राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम के मिजाज में अब धीरे-धीरे बदलाव नजर आने लगा है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में हल्की फुहारें भी पड़ीं, जिससे मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हुआ, लेकिन बारिश बहुत अधिक नहीं होने से उमस से राहत नहीं मिल सकी। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण तापमान बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का अहसास हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बादलों की मौजूदगी और धूप के बीच लगातार बदलाव के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी। ऐसे में जब धूप तेज होगी तो उमस और बढ़ सकती है। हल्की बारिश या फुहार के बाद धूप निकलने पर भी चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश पूरी तरह से थमने के बजाय रुक-रुककर फुहारों और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि बारिश की मात्रा कम रहने पर इसका असर तापमान से अधिक उमस के रूप में दिखाई देगा। सुबह बादल और नमी तथा दोपहर में धूप का मेल लोगों को पसीने और चिपचिपाहट से परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें- 12 नहीं अब 24 कोच की चलेगी कानपुर इंटरसिटी और चित्रकूट एक्सप्रेस, जनरल कोचों की संख्या बढ़ने से आसानी से मिलेगी सीट

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मुंबई रूट पर 1640 करोड़ रुपये से बिछेगी 87Km लंबी नई रेल पटरी, ट्रेनों की गति व संख्या बढ़ेगी