विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामला: इलाहाबाद HC में मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 05:33 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में अगली सुनवाई की तारीख 13 अक्टूबर तय की है। ...और पढ़ें

इलाहाबाद HC में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामला। जागरण आर्काइव

इलाहाबाद HC में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामला। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हाई कोर्ट की एकलपीठ ने शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद इस मामले में सुनवाई की

  2. 30 दिनों में नया आवेदन दाखिल करने की शर्त पर कोर्ट ने प्रतिवादी का आवेदन स्वीकारा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि -शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तिथि 13 अक्टूबर नियत कर दी है। वाद संख्या नौ में अधिवक्ता सौरभ तिवारी के अनुसार न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकलपीठ ने शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद इस मामले में सुनवाई की।

हाई कोर्ट ने प्रतिवादी शाही ईदगाह मस्जिद की ओर से धारा 151 सपठित आदेश 6 नियम 17 सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रस्तुत आवेदन इस शर्त के साथ स्वीकार कर लिया कि 30 दिनों के भीतर नया आवेदन दाखिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Allahabad HC ने कहा- धर्म और जीवन साथी चुनने के लिए बालिग स्वतंत्र, परिवार की चिंता अर्थहीन

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चर्च की जमीन पर नई लीज को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती, अगली सुनवाई तक यथास्थिति का आदेश