विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिल्डर के पक्ष में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्राधिकरण द्वारा लगाया गया करोड़ों का जुर्माना और ब्याज माफ

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:07 AM (GMT+05:30)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोएडा सेक्टर-43 के एक कमर्शियल बिल्डर प्लाट मामले में मेसर्स अलाफ्ट साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण का करोड़ों का जुर्माना रद्द किया।

  2. आवंटन से कब्जे तक की अवधि 'जीरो पीरियड' मानी जाएगी।

  3. प्राधिकरण को दो सप्ताह में भौतिक कब्जा देने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोएडा सेक्टर-43 के कमर्शियल बिल्डर प्लाट ए-146/2 से जुड़े मामले में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) के आदेश रद कर मेसर्स अलाफ्ट साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की याचिका स्वीकार कर ली है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने कहा है कि आवंटन तिथि 27 जुलाई 2007 से वास्तविक कब्जा मिलने तक ‘जीरो पीरियड’ माना जाएगा।

प्राधिकरण ने यह अवधि 29 जनवरी 2009 से लागू की थी।कोर्ट ने प्राधिकरण को दो सप्ताह में याची को भौतिक कब्जा देने का निर्देश दिया है। किराया और निर्माण की दो साल की समय-सीमा कब्जे की तारीख से शुरू होगी। गैर-विकास या समय-विस्तार शुल्क नहीं लगेगा।

कोर्ट ने कहा कि प्राधिकरण को यथास्थिति आदेश की जानकारी थी, फिर भी उसने पट्टा किया, वह अपनी गलती का लाभ नहीं ले सकता। मुकदमे से जुड़े तथ्य यह हैं कि प्लाट का आवंटन 27 जुलाई 2007 को हुआ था। सेक्टर 42 और 43 की जमीन पर केंद्रीय कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के मुकदमे में हाई कोर्ट का यथास्थिति आदेश लागू था, जिसके कारण याची को वास्तविक कब्जा नहीं मिला।

किस्तें जमा न होने पर प्राधिकरण ने 2013 में आवंटन निरस्त किया था। राज्य सरकार ने 2024 में पुनरीक्षण के दौरान यह निरस्तीकरण रद कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण ने पुनर्स्थापना शुल्क, दंडात्मक ब्याज और पट्टा किराये की मांग की।

कोर्ट ने करीब 1.63 करोड़ रुपये के पुनर्स्थापना शुल्क को ‘पूरी तरह अवैध और मनमाना’ बताते हुए रद कर दिया। आवंटन निरस्तीकरण रद होने से प्लाट स्वतः बहाल माना गया। तीन किस्तों में लगाया गया करीब 57.82 लाख रुपये का दंडात्मक ब्याज भी खारिज कर दिया गया। पूरा प्रीमियम एकमुश्त मांगना गलत ठहराते हुए कोर्ट ने कहा कि राशि 16 बराबर किस्तों में ही देनी होगी।

यह भी पढ़ें- लखीसराय की बेटी कशिश ने यूपी में गाड़ा सफलता का झंडा, चारों सेमेस्टर में टॉप कर जीता गोल्ड मेडल

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।