विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद पर सौरभ शुक्ला आगे, 18 से 21 अक्टूबर तक मतगणना नहीं होगी

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 18 Oct 2026 02:06 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर सौरभ शुक्ला अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। दशहरा के ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना। जागरण आर्काइव

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 18 से 21 अक्टूबर तक मतगणना स्थगित रहेगी

  2. मतगणना में कुल 27 राउंड मतों की गिनती हो चुकी

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (एचसीबीए) के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 में शनिवार को मतगणना का 20वां दिन पूरा हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी के अनुसार, लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्यकारिणी सदस्य (पुरुष-10 पद) के लिए 2697 मतपत्रों की गिनती हुई। महानवमी एवं विजयदशमी (दशहरा) के उपलक्ष्य में 18 से 21 अक्टूबर तक मतगणना स्थगित रहेगी। यह 22 अक्टूबर, गुरुवार से निर्धारित समय पर फिर शुरू होगी।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 27 राउंड की गिनती के बाद सौरभ शुक्ला 419 वोट के साथ शीर्ष पर हैं। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में आचार्य प्रवीण तिवारी 395, देवाशीष त्रिपाठी 362, कृष्णा मोहन सिंह (केएम सिंह) 347, आदित्य सिंह 328, अभिषेक तिवारी 321, अंकुश यादव 317, जफर अली 315, अफजल अली और अखिलेश कुमार शुक्ला 305-305, अमित सिंह (बिसेन) 304, कुलदीप त्रिपाठी 303, चित्रांशु श्रीवास्तव 302, मोहित कुमार तिवारी 295 और विनय कुमार (साहू) 288 मत हैं।

यह भी पढ़ें- बार कौंसिल ऑफ यूपी चुनावः अनुराग पांडेय के मतों का आंकड़ा सात हजार पार, अब मैदान में 56 प्रत्याशी ही बचे

यह भी पढ़ें- नामांतरण के बाद भी मृतकों के नाम भेजा जा रहा गृहकर का बिल, प्रयागराज नगर निगम की लापरवाही से भवन स्वामी परेशान