विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

41वीं इंदिरा मैराथन: खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू, 6 साल बाद इस बार 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन भी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 02:33 PM (IST)

प्रयागराज में 41वीं इंदिरा मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं, जिसका आयोजन 19 नवंबर को होगा। इस बार ...और पढ़ें

41वीं इंदिरा मैराथन:19 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होगी। फोटो : जागरण आर्काइव

41वीं इंदिरा मैराथन:19 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होगी। फोटो : जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 19 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होगी इंदिरा मैराथन

  2. ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की हुई शुरुआत

  3. 6 साल बाद हो रही है 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 41वीं इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को होगा। इसे लेकर खिलाड़ी खासी रुचि दिखा रहे हैं। धावकों ने आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन तो पहले से ही हो रहे थे। 11 नवंबर से ऑफलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अभी तक 69 खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कदम बढ़ाए हैं।

देश भर से खिलाड़ी शामिल होते हैं 

खेल विभाग की ओर से आयोजित इस इंदिरा मैराथन में देश भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर 19 नवंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में  खिलाड़ी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण छह साल बाद होने जा रही 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन है। धावकों के लिए 42.195 किलोमीटर की पारंपरिक पूर्ण मैराथन के साथ हाफ मैराथन का विकल्प खुला है।

पुरुष-महिला विजेता धावकों को कितना नकद मिलेगा?

पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के शीर्ष धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 42.195 किमी पूर्ण मैराथन में प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय एक लाख रुपये, तृतीय 75 हजार रुपये तथा इसके बाद अगले 11 धावकों को 10-10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

क्रास कंट्री के विजेताओं को मिलने वाली राशि 

21 किमी क्रास कंट्री में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये, तृतीय को 11 हजार रुपये तथा चौथे, पांचवें व छठे स्थान के विजेताओं को 5,100-5,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव यादव ने बताया कि 60 आवेदन आनलाइन आ चुके हैं। जबकि, पहले दिन नौ आवेदन आफलाइन आए हैं। यह आवेदन 17 नवंबर तक लिए जाएंगे।

खिलाड़ी ऐसे करें आवेदन

एथलीट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiramarathon.co.in पर जाकर पंजीकरण फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए फार्म को ईमेल आईडी indiramarathonprayagraj@gmail.com पर भेजना होगा। फार्म में नाम, पता, संपर्क सूत्र और संस्थागत विवरण के साथ यह स्व-घोषणा अनिवार्य है कि प्रतिभागी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वह शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ है। स्टेडियम में बिब नंबर प्राप्त करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना और उसकी सत्यता की पुष्टि कराना अनिवार्य रहेगा। स्टेडियम में आफलाइन पंजीकरण की तारीख शीघ्र घोषित होगी। 

यह भी पढ़ें- 41वीं इंदिरा मैराथन: क्या टूटेगा 39 साल से स्वरूप सिंह और सत्यभामा का अजेय रिकार्ड? लोगों के जेहन में उठ रहा सवाल 

यह भी पढ़ें- Indira Marathon 2026 : डोप टेस्ट में फंसे 100 एथलीट इंदिरा मैराथन से बाहर, नाडा ने जारी की सूची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।