विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में चुनाव को लेकर फिर गरमाई सियासत, बागियों ने बढ़ाई सपा-भाजपा की टेंशन; शिवपाल का करीबी भी शामिल

Published: Wed, 04 Dec 2024 05:16 PM (IST)

पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा से ...और पढ़ें

अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्र और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने भरा है निर्दल पर्चा
  2. शिवपाल यादव के करीबी सपा नेता विनोद पांडेय भी चुनावी मैदान में उतरने को हैं तैयार

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद बेल्हा के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उप चुनाव के नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल गरम हो गया है। भाजपा से पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्र और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता निर्दल चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शिवपाल यादव के करीबी सपा नेता विनोद पांडेय भी निर्दल अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं। छह दिसंबर को नाम वापसी होगी। इसलिए दोनों प्रमुख दल रूठे हुए अपनों को मनाने में लगे हैं, लेकिन कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है।

17 दिंसबर को होना है चुनाव

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 17 दिसंबर को चुनाव होना हैं। 1.11 लाख मतदाता नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 11 दावेदार हैं। छह दिसंबर को नाम वापसी के उपरांत चुनाव लड़ने वालों की तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्हें प्रतीक चिन्ह भी मिल जाएगा।

11 दिन वह जीतोड़ मेहनत करके नगर पालिका के इतिहास को बदलने की कोशिश करेंगे। मैदान में लड़ाई सीधे और कम प्रत्याशियों में हो, इसको लेकर कवायद चल रही है। भाजपा के दो नेता ने निर्दल नामांकन किया है। सपा के एक नेता ने भी निर्दल पर्चा भरा है। इनके कारण प्रमुख दलों का कोई समीकरण न खराब हो, इसके लिए उनकी नाराजगी को दूर करके उनको अपने साथ लेकर चलने का प्रयास जारी है।

संगठन लगा रहा पूरी ताकत

संतोष मिश्र व रवि गुप्ता छह दिसंबर को अपना पर्चा वापस ले लें। इसके लिए संगठन पूरी ताकत लगा रहा है। जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। उनके करीबियों को साथ लेकर उन्हें मनाने का प्रयास जारी है। सुबह से लेकर शाम तक केवल इसी रणनीति पर मंथन हो रहा है। वहीं, दूसरी तरह विनोद पांडेय भी मान जाएं, इसके लिए भी संगठन लगा हुआ है। उच्च पदाधिकारियों से भी मदद ली जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव ने बताया

 संगठन की ताकत उसकी एकता में होती है। इसके दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रत्येक चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद रहता है। नगर पालिका के उप चुनाव में एक बार फिर भाजपा जीतेगी। जो नाराज हैं या नाखुश हैं, उनके मना लिया जाएगा। इसकी पूरी कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़ें: संभल को संभालने के लिए सीएम योगी का सुरक्षाचक्र! न राहुल-न सपा नेता कर पाएं एंट्री, राकेश टिकैत को भी रोका

इसे भी पढ़ें: दिल्ली जा रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने रोका, टप्पल थाना लेकर पहुंची; बड़ी संख्या में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता