'मुस्लिम लीग और जिन्ना ने मांगा था इस्लामिक राष्ट्र', कुंडा में रामकथा से पहले राजा भैया का बयान
राजा भैया ने बेंती कोठी में रामकथा से पहले भारत विभाजन पर मुस्लिम लीग और जिन्ना की इस्लामिक राष्ट्र की मांग का जिक्र किया।

एयरपोर्ट पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगवानी करते पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह। सौ. आयोजन समिति
HighLights
रघुराज प्रताप सिंह ने भारत विभाजन पर मुस्लिम लीग की बात कही।
रामकथा का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को सद्बुद्धि और धर्म प्रेरणा।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेंती पहुंचे, रामकथा की तैयारी पूरी।
जागरण संवाददादा, कुंडा (प्रतापगढ़)। बेंती कोठी में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का चरित्र इतना व्यापक, विस्तृत है कि उसका पूरा वर्णन कर पाना किसी के लिए संभव नहीं है।
श्रीराम कथा का सबसे बड़ा उद्देश्य जनसामान्य को भगवान श्रीराम के विराट चरित्र से परिचित कराना और उन्हें सद्बुद्धि, धर्म तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है। समाज को अंधकार से उजाले की ओर ले जाने का प्रयास ही इस कथा का मूल उद्देश्य है।
एक सवाल पर रघुराज प्रताप ने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। हिंदुओं ने कभी यह नहीं कहा कि वे मुसलमानों के साथ नहीं रह सकते।

कुंडा में सोमवार को निकली राम कथा की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता। जागरण
मुस्लिम लीग ने इस्लामिक राष्ट्र की मांग की थी- राजा भैया
मुस्लिम लीग और जिन्ना ने यह मांग उठाई थी कि उन्हें इस्लामिक राष्ट्र चाहिए और वे हिंदुओं के साथ नहीं रह सकते। अपने पूर्व के राजनीतिक बयानों पर उन्होंने दो टूक कहा कि जो कहना था, वह कह चुके हैं और उससे पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।
उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से रामकथा होगी। इसके साथ ही कई सनातन वक्ता भी कथा में शामिल होकर हिंदुओं और हिंदुत्व से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे।
यह भी पढ़ें- राजा भैया के कुंडा में आज धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, आयोजन से पहले निकली भव्य कलश यात्रा
बेंती पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण, सुरक्षा कड़ी
प्रतापगढ़: अपने 60 सहयोगियों के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम बेंती पहुंचे। दुबई से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने पर कथा के आयोजक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने उनका स्वागत किया व खुद अपनी गाड़ी चलाकर उनको बेंती ले आए।
राजभवन स्थित पंचवटी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर चार दिन प्रवास करेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो जाने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी और सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने उनके ठहरने के लिए निर्धारित परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं का भोजन बगैर लहसुन-प्याज के बनेगा।
- परिसर में छह हजार कुर्सियों और 70 सोफों, 50 कूलर की व्यवस्था की गई है।
- कथा स्थल तक जाने वाले सभी रास्तों पर भगवा झंडों से सजावट की गई है।
- पं. धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से पहले पानी से धुलवाकर स्वच्छ की गई सड़क।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।