प्रतापगढ़ में 20 लाख की लागत से बनी गौशाला का हुआ शुभारंभ, बेसहारा मवेशियों को मिलेगा आश्रय
प्रतापगढ़ के ताला सिरिस्ताबाद में मनरेगा के तहत 20 लाख की लागत से बनी गौशाला का गाय पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। यह गौशाला 250 बेसहारा मवेशियों को आश्रय देगी, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिलेगी।
-1795255664367_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
ताला सिरिस्ताबाद में 20 लाख की लागत से गौशाला का शुभारंभ।
मनरेगा योजना के तहत बनी, 250 पशुओं को मिलेगा संरक्षण।
बेसहारा मवेशियों से किसानों की फसलों को मिलेगी राहत।
संवाद सूत्र, संडवा चंद्रिका। क्षेत्र के ताला सिरिस्ताबाद में शुक्रवार को गाय का पूजन कर गोशाला का शुभारंभ किया गया। मनरेगा योजना के तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनी इस गौशाला में 250 पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था की गई है।
क्षेत्र के आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में गोशाला नहीं होने से बेसहारा मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। ताला सिरिस्ताबाद में गौशाला शुरू होने से इन पशुओं को आश्रय देने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को फसलों की सुरक्षा के मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत प्रशासक वंशराज सिंह और तकनीकी सहायक बृजेश नारायण तिवारी ने गाय का पूजन कर गौशाला में प्रवेश कराया। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ल, सरदार सिंह, मालिक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पंचायत सचिव अरविंद सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।