विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में पति की हत्या कराने वाले पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, शराब पिलाकर ईंट-पत्थर से कूंचा था सिर

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:00 PM (IST)

प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान के बेटे उमाशंकर कौशल की हत्या का खुलासा हो गया है।

प्रेसवार्ता में हत्यारोपितों के बारे में बताते एएसपी पूर्वी आलोक कुमार व पश्चिमी बृजनंदन राय। जागरण

प्रेसवार्ता में हत्यारोपितों के बारे में बताते एएसपी पूर्वी आलोक कुमार व पश्चिमी बृजनंदन राय। जागरण

HighLights

  1. प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या का खुलासा।

  2. पत्नी सुमन और प्रेमी शहंशाह ने मिलकर की थी हत्या।

  3. शराब पिलाकर ईंट-पत्थर से कुचलकर शव कीचड़ में डाला।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या का राज खुल गया है। इसे उसकी पत्नी ने अपने मुस्लिम प्रेमी से मिलकर करवाया था। पुलिस ने आरोपित पत्नी व प्रेमी समेत चार को पकड़कर सारा राज उगलवाया। युवक को शराब के नशे में करके मारा गया था।

लालगंज के बाजार खास वार्ड के 35 वर्षीय उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू की हत्या बुधवार रात की गई थी। शीतलमऊ के पास खेत में उसका शव मिला था। युवक के भाई दीपू ने हत्या में अपनी भाभी यानी मृतक की पत्नी सुमन व उसके प्रेमी शहंशाह की भूमिका होने का संदेह व्यक्त करते हुए केस दर्ज कराया था। एसपी दीपक भूकर ने मौके पर जाने के बाद राजफाश के लिए लालगंज पुलिस एवं एसओजी को लगाया था।

ऐसे खुला राज

मानीटरिंग एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय व सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी कर रहे थे। मृतक की पत्नी के पास मिले प्रेमी के दिए मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। पुलिस ने सुमन व उसके प्रेमी धारूपुर निवासी शहंशाह को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने सब बताया।

यह है पूरा मामला

एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उमा शंकर की पत्नी का शहंशाह से अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर उसकी हत्या की योजना बनाई गई। शराब पिलाने के बहाने उमा शंकर को फोन करके शहंशाह ने बुलाया। वहां पर धारूपुर के ही विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू, अविनाश तिवारी उर्फ रजत भी मौजूद थे, जबकि पत्नी सुमन घर से फोन पर संपर्क में बनी थी।

इन लोगों द्वारा उसे खूब शराब पिलाई गई। जब वह नशे में हो गया तो ईंट-पत्थर से कुचलकर मारा। इसके बाद शव घसीटकर कीचड़ में डाल दिया। इस दौरान गिरे मृतक के मोबाइल को विशाल शुक्ला ने उठाया व आधार कार्ड अविनाश तिवारी ने ले लिया।

इनकी निशानदेही पर घटना के समय पहने गए तीन कपड़े सुमन के पास बरामद हुए, जिन पर खून के छींटे पाए गए।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार व एसओजी प्रभारी अमित चौरसिया ने टीम के साथ आरोपितों को कालाकांकर रोड के पास नहर पटरी पर पकड़ा।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चाकू लेकर बनाया वीडियो, फेसबुक पर किए पोस्ट

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में पत्नी की सिर कूंचकर हत्या, महिलाओं से अवैध संबंध व शराब की लत वारदात की बनी वजह