विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चाकू लेकर बनाया वीडियो, फेसबुक पर किए पोस्ट

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:22 PM (IST)

प्रतापगढ़ में एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को बुलाने की जिद में 150 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक 150 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ा।

  2. चाकू लेकर वीडियो बनाए, फेसबुक पर पोस्ट किए।

  3. प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। नाबालिग प्रेमिका को अपने सामने बुलाने की मांग कर रहा प्रेमी युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे विद्युत टावर पर चढ़ गया। वह शुक्रवार सुबह सात बजे चढ़ा और शाम सात बजे तक नहीं उतरा था। इस दौरान वह चाकू लेकर वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट भी करता रहा।

पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी उसे लगातार आवाज देकर नीचे आने को कहते रहे, लेकिन वह देर शाम तक माना नहीं था। इधर तारों के काफी करीब मौजूद होने से युवक की जान का खतरा भी बना है।

यह है पूरा मामला

संग्रामगढ़ थाना के कुसेमर गांव का 22 साल का कपिल पटेल का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के घर वालों ने समझाया था। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका घर से पिछले साल भाग गए थे। युवक पर पिछले लड़की को भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। दोनों को पुलिस ने बरामद किया था।

अब शुक्रवार को युवक गांव के बाहर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। जब एक घंटे बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह हाथ में चाकू लेकर वीडियो बनाता दिखा। उसने फेसबुक पर एक के बाद एक तीन वीडियो पोस्ट किए। वह अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

एसओ संग्रामगढ़ सिद्धार्थ सिंह व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास की चौकियों के दारोगा, सिपाही भी पहुंचे। सब लोग युवक को टावर से उतर आने के लिए कहते रहे, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। जिद ठाने रहा कि प्रेमिका को बुलाओ, वह आकर कहे कि वह उसे पसंद नहीं करती है या नहीं, उससे शादी करना चाहती है या नहीं।

उसकी बात सुनकर वह टावर से उतर आएगा। लोग उसे कॉल करते तो वह एक दो सेंकेंड ही बात सुनता और फिर काट देता। इस बीच युवक चाकू को अपने माथे पर रगड़ता भी दिखा। एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि युवक को समझाकर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उसके परिवार के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, सिद्धार्थनगर में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पत्नी ने की बेवफाई तो टावर पर चढ़ा पति, अंधेरा होते ही डरकर उतरा नीचे