प्रतापगढ़ में पत्नी की सिर कूंचकर हत्या, महिलाओं से अवैध संबंध व शराब की लत वारदात की बनी वजह
प्रतापगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की सिर कूंचकर हत्या कर दी, क्योंकि पत्नी उसके अवैध संबंधों और शराब ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में फतनपुर क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में मंजू देवी की फाइल फोटो व गमगीन परिवार की महिलाएं। जागरण
HighLights
पत्नी ने डंडा से मारा तो पति ने ईंट से वारकर उसकी जान ले ली, गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से गढ़ी बदमाशों के हमले की कहानी
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। शराब पीकर घर आने और आशनाई का विरोध करने पर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की सिर कूंचकर पति ने हत्या कर दी। घटना फतनपुर थाना के पटहटिया कला गांव की है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने पहले से ही आशंका जताई थी। पति का अवैध संबंध कुछ महिलाओं से है और वह नशा भी करता है। इस बात का उसकी पत्नी मंजू अक्सर विरोध करती थी। दोनों में अक्सर मारपीट होती थी।
नकाबपोश बदमाशों के हमले की बताई झूठी कहानी
गांव का अजय कुमार यादव टाइनी संचालक है। उसकी 44 वर्षीय पत्नी मंजू देवी से उसका विवाद हो गया। कमरे में दोनों झगड़ने लगे। पत्नी ने डंडे से मारा तो पति ने ईंट से मारकर उसकी जान ले ली। हत्या को छिपाने के लिए उसने पुलिस को सूचना दी कि रात करीब दो बजे लूटपाट के इरादे से चार नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और उसके पत्नी के कमरे में घुस गए। नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत करने के बाद लूटपाट का विरोध करने पर सिर पर वारकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर वह जागा तो बदमाश भाग निकले।
सीओ रानीगंज बोले- पति ही निकला हत्यारा
घटना के संबंध में सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि पुलिस को पति की इस कहानी पर शुरू से ही यकीन नहीं हो रहा था। जांच-पड़ताल कराई गई तो आखिरकार वह ही हत्या का आरोपित निकला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
