विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ के अमुआही और बंधवा के चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, विवेचना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 07 Sep 2026 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 06:01 PM (IST)

प्रतापगढ़ में कार्य में लापरवाही और जनसुनवाई में अरुचि के कारण दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर किया गया है। ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के एसपी ने दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया।

प्रतापगढ़ के एसपी ने दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया।

HighLights

  1. दोनों चौकी इंचार्जों पर जनसुनवाई में भी रुचि नहीं लेने का है मामला

  2. पट्टी के थानों में कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्य में ढीले पाए गए थे

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। कार्यों के प्रति लापरवाही और जनसुनवाई में रुचि नहीं लेने समेत शिकायतों पर जनपद के दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। मुकदमों की विवेचना की प्रगति भी उनकी बहुत कमजोर पाई गई।

अर्दली रूम में विवेचकों के कार्यों की समीक्षा की जाती है। पट्टी के थानों में भी पिछले दिनों कार्यों की समीक्षा बैठक की गई थी। इसमें दो चौकी इंचार्ज कार्य में ढीले पाए गए थे। जनता के प्रति उनका कार्य व्यवहार भी संतोषजनक कम था। साथ ही मुकदमों में गंभीरता से साक्ष्य संकलन और गिरफ्तारी का प्रयास नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज बंधवा अनीश यादव और चौकी इंचार्ज अमुआही थाना पट्टी को उनके पद से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। यह आदेश सोमवार दोपहर जारी हुआ।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यों का प्रति लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के दायरे में बराबर लाया जा रहा है। हर पुलिसकर्मी के कार्य की मानिटरिंग कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो बार उड़ा रहस्यमय ड्रोन, वॉच टॉवर पर निगरानी के दौरान जवान की पड़ी नजर

यह भी पढ़ें- कोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव