विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो बार उड़ा रहस्यमय ड्रोन, वॉच टॉवर पर निगरानी के दौरान जवान की पड़ी नजर

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 07 Sep 2026 01:22 PM (IST)

एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो बार ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा अधिकारी ने एयरफोर्स ...और पढ़ें

ड्रोन की प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण आर्काइव

ड्रोन की प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. ड्रोन दिखने के बाद मच गई खलबली, शुरू कर दी गई छानबीन

  2. एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी ने थाने में केस दर्ज कराया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी ने दो बार ड्रोन उड़ाया। इससे एयरफोर्स कर्मियों में खलबली मच गई। वॉच टॉवर पर निगरानी के दौरान जवान की नजर ड्रोन पर पड़ी, जिसके बाद छानबीन शुरू हुई।

एयरफोर्स थाने में मुकदमा दर्ज 

मामले में एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव ने एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस अपनी जांच में यह पता लगाएगी कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से उड़ाया था।

पांच सितंबर को दो बार उड़ाया गया ड्रोन  

एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव का कहना है कि पांच सितंबर  की दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे और दूसरी बार सवा दो से ढाई बजे के बीच एक अज्ञात ड्रोन एयरफोर्स सीमा की दीवार के ऊपर उड़ा। गृह मंत्रालय के नियमानुसार, एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र ड्रोन संचालन के लिए प्रतिबंधित है।

नो ड्रोन क्षेत्र है एयरफोर्स स्टेशन बमरौली 

उन्होंने बताया कि नो ड्रोन जोन के भीतर किसी तरह के ड्रोन संचालन के लिए अनुमति आवश्यक है। इसके बावजूद किसी ने बिना अनुमति के एयरफोर्स एरिया में ड्रोन उड़ाया, जिसे एयरफील्ड एरिया में देखा गया।

ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश कर रही पुलिस 

फिलहाल इस संबंध में एयरफोर्स थाने के इंस्पेक्टर वैभव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है। ड्रोन उड़ाने वाले के पकड़े जाने पर ही उसके उद्देश्य का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- कोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में किसान की जान लेने वाले ‘कालर नंबर वन’ से अब प्रयागराज में दहशत, कौन है ये कोरांव में छिपा जानवर?