प्रतापगढ़ में ओयो रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, बंद कमरे में पकड़े गए 5 जोड़े
प्रतापगढ़ के सांगीपुर बाजार में एक ओयो रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा, जहाँ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें थीं। छापेमारी ...और पढ़ें

पूछताछ करती पुलिस। जागरण
HighLights
सांगीपुर बाजार के ओयो रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा।
छापेमारी में रेस्टोरेंट से पांच युगल पकड़े गए।
व्यापारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की।
संवाद सूत्र, जागरण, सांगीपुर, प्रतापगढ़। स्थानीय थाना से चंद कदम की दूरी पर बाजार में संचालित ओयो रेस्टोरेंट में शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मच गई। रेस्टोरेंट के आसपास तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार, रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों में मौजूद युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई। सांगीपुर थाने के उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने रेस्टोरेंट प्रबंधक आशीष यादव से रजिस्टर लेकर जांच शुरू की। इस दौरान रजिस्टर में दर्ज विवरण और युवक-युवतियों के पहचान पत्रों की जांच भी होती रही।
जांच के दौरान पांच युगल पुलिस को मौजूद मिले। पुलिस के लौटने के बाद इस बात की चर्चा रही कि पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि बाजार के रेस्टोरेंट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही है।
यह भी पढ़ें- KBC में अमिताभ बच्चन की एक माफी ने बदली पैतृक गांव बाबूपट्टी की किस्मत, दीपावली से मिलेगी बड़ी सौगात
व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रबंधक आशीष यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट का संचालक अजय यादव और इलियास खान लालगंज के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी का कहना है कि शिकायत पर रेस्टोरेंट की जांच कराई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
