सर्दियों में लीजिए 'आम' का स्वाद! प्रतापगढ़ की मंडी में पहुंची तमिलनाडु की खास खेप, कटहल की भी बढ़ी डिमांड
प्रतापगढ़ की महुली मंडी में तमिलनाडु से सर्दियों के आम की भारी खेप पहुंची है, जो ग्राहकों की खास पसंद बनी है।

ग्राहकों की पसंद बना तमिलनाडु का आम
HighLights
तमिलनाडु के आम प्रतापगढ़ की महुली मंडी में उपलब्ध।
कटहल और हरी मटर की भी बढ़ी मांग और आपूर्ति।
जबलपुर से मटर आने से दाम में भारी गिरावट।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। भले ही आम का सीजन नहीं है, लेकिन ठंड के मौसम में भी आम का स्वाद ले सकते हैं। इसके लिए आपको महुली मंडी आना होगा। यहां पर तमिलनाडु के आम की भारी खेप आई है, जो ग्राहकों की खास पसंद बनी है।
यह आम 130 रुपये से लेकर 150 रुपये किलो कीमत है। बाजार में यह आम 180 से 200 रुपये की दर से बिक रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का कटहल भी ग्राहकों की पसंद बना है। कटहल का दाम भी 120 रुपये से लेकर 140 रुपये किलो है।
खास बात यह है कि हरी मटर, सूरन की भी खेप आ गई है। अभी तक हरी मटर पंजाब से आती थी। इसका दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो था, लेकिन अब जबलपुर से मटर आने से ग्राहकों को काफी राहत मिली है। इसका दाम 50 रुपये किलो है।
मंडी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि आम का सीजन नहीं है। ऐसे में इस आम की खूब खरीदारी भी हो रही है। हरी मटर के दाम में भी लगातार गिरावट आ रही है। इससे ग्राहकों को सहूलियत मिल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।