विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में राड-ईंट से हमला कर डंपर चालक की हत्या, रुपये के विवाद में वारदात को दिया गया अंजाम

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 06 Oct 2026 08:44 PM (IST)

प्रतापगढ़ में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक डंपर चालक मनोज कुमार सोनकर की राड और ईंट ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में हत्या की एफआईआर दर्ज व मनोज कुमार सोनकर की फाइल फोटो

प्रतापगढ़ में हत्या की एफआईआर दर्ज व मनोज कुमार सोनकर की फाइल फोटो

HighLights

  1. मेहनताना मांगने को लेकर ट्रक मालिक से कहासुनी हुई थी

  2. आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक की गिरफ्तारी हुई

संसू, जागरण, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)। जनपद में बड़ी वारदात हुई। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद के दौरान ट्रक मालिक व कुछ अन्य लोगों ने डंपर चालक पर ईंट, राड से हमला कर दिया। करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना का केस दर्ज करके एक आरोपित को दबोच लिया है।

संग्रामगढ़ बाजार निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार सोनकर पुत्र श्रीचंद्र ट्रक व डंपर चलाकर परिवार पालता था। पांच अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह डंपर मालिक जय प्रकाश तिवारी से पैसे मांगने के लिए आलापुर गंगा पुल के पास गया था। वहां ढाबे के पास मिले मालिक से ड्राइविंग का मेहनताना 20 हजार रुपये मांगे। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि ट्रक मालिक, उसके भांजे और खलासी जेपी यादव समेत वहां रहे उनके साथियों ने मनोज को पकड़कर गिरा दिया व सीने पर ईंट व राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद भी वह बाइक से रात आठ बजे घर पहुंचा। उसने पत्नी साक्षी से झगड़े में मारपीट व दोनों कंधों में दर्द की बात बताई। इस पर उसकी पत्नी ने उसके कंधे पर तेल से मालिश की, लेकिन मनोज की तबीयत बिगड़ती गई।

परिवार के लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए फिर प्रयागराज ले जाने लगे, लेकिन कुछ ही दूर गए थे कि रास्ते में ही मनोज की मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव ले आए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को पीआरवी के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। गांव में तनाव की आशंका में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पुलिस बल तैनात कर दिया।

चालक के पिता श्रीचंद सोनकर की तहरीर पर मानिकपुर थाने में ट्रक मालिक जय प्रकाश उर्फ मुन्नू तिवारी, जेपी यादव व अखिलेश पर नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा देर रात दर्ज किया गया। मानिकपुर एसएचओ पंकज राय ने बताया कि एक नामजद आरोपित अखिलेश यादव पुत्र तुलसी राम यादव पींग, थाना महेशगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 15 हजार रुपये के लिए दोस्त की हत्या, हाथ की एक अंगुली काटी; प्रयागराज में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

यह भी पढ़ें- Prayagraj : आरपीएफ रामबाग पोस्ट के लॉकअप से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शातिर चोर फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल