प्रतापगढ़ में संविदाकर्मी हत्याकांड पर गरमाई राजनीति, सपा नेताओं पर प्रशासन की सख्ती; सांसद समेत कई नेता हाउस अरेस्ट
प्रतापगढ़ में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की हत्या पर राजनीति गरमा गई है, जहां सपा नेताओं को पीड़ित परिवार से ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल लखनऊ आवास पर हाउस अरेस्ट किए गए, तैनात पुलिस फोर्स।
HighLights
लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की हत्या हुई थी
सपा की शासन-प्रशासन को घेरने की रणनीति, पीड़ित परिवार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद में लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की हत्या को लेकर राजनीति गरमा गई है। सपा ने शासन-प्रशासन को घेरने की रणनीति बनाई है। शव का अंतिम संस्कार करवाने के बाद पुलिस ने 16 अगस्त की दोपहर बाद राहत की सांस ली थी। वहीं आज इस मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव में आएगा। सपाई पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
सपा प्रतिनिधिमंडल में 13 नेता शामिल
प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, राजकुमार पाल समेत 13 लोग शामिल हैं।
स्थानीय नेता भी हाउस अरेस्ट
इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गांव व नाकों पर फोर्स लगा दी गई है। सपा नेताओं को गांव आने पर प्रशासन ने पाबंदी लगाई है। एडीएम ने अनुमति नहीं दी है। सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल को उनके लखनऊ आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया गया है। ज्यादातर स्थानीय नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।
सपा लोहिया वाहिनी प्रवक्ता पर दर्ज है केस
इस चर्चित हत्याकांड में चार आरोपित अब तक पकड़े जा चुके हैं। बाकी की तलाश हो रही है। इधर संविदाकर्मी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान वहां पर मारपीट करने, धमकी देने व एससी-एसटी का केस प्रयागराज से आए सपा लोहिया वाहिनी के प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि संदीप ने संवेदना जताने आए युवक से मारपीट की।
