प्रतापगढ़ में बड़ी घटना : मट्टन नाला में मासूम भाई-बहन डूबे, दोनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे, खोजबीन जारी
प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र में मट्टननाला में नहाते समय आठ वर्षीय भाई और 12 वर्षीय बहन डूब गए। भाई ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में उदयपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव मट्टन नाले में डूबे मासूम भाई-बहन को खोजते गोताखोर व किनारे जुटी भीड़। जागरण
HighLights
भाई को डूबता देख बहन बचाने गई थी, पुलिस का सर्च आपरेशन जारी
उदयपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा गांव के रहने वाले थे भाई और बहन
संसू, जागरण, सांगीपुर (प्रतापगढ़)। जनपद में बड़ी घटना हो गई, इसमें मासूम भाई और बहन की मौत हो गई। उदयपुर थाना क्षेत्र में स्थित मटननाला (नहर का स्वरूप) में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।
आज सुबह हादसा हुआ
उदयपुर क्षेत्र के गाड़ी दर्रा गांव निवासी कल्लू सिंह का आठ वर्षीय एकलौता बेटा रामसिंह और 12 वर्षीय बेटी आयुषी सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित बीरशाहपुर गांव के पास मट्टननाला में नहाने गए थे। इसी दौरान रामसिंह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। यह देख बहन आयुष उसे बचने दौड़ी लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गई l
पुलिस का सर्च आपरेशन जारी
आसपास के ग्रामीणों को पता चला तो वहां भीड़ जुट गई। बच्चों के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों को खोजने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। वह दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ पता नहीं चल सका।
जाल भी डाला गया
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय का कहना है कि गोताखोरों की मदद से नाले में डूबे दोनों बच्चों की तलाश कराई जा रही है। जाल भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- SOG की कार में टक्कर मार भाग निकला माफिया अतीक अहमद का करीबी, पकड़ने गई थी पुलिस टीम
यह भी पढ़ें- माफिया विजय मिश्र के कब्जे से मुक्त जमीन पर PDA 5 मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनाएगा, प्रतियोगी छात्रों को होगी सुविधा
