प्रतापगढ़ में सिपाही पर जानलेवा हमला, नो एंट्री में ट्रक रोकने पर धारदार हथियार से काटी उंगली
प्रतापगढ़ में नो एंट्री में ट्रक रोकने पर एक सिपाही पर चालक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सिपाही की उंगली कट गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
नो एंट्री में ट्रक रोकने पर सिपाही पर हमला।
धारदार हथियार से हमले में सिपाही की उंगली कटी।
आरोपी ट्रक चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। नो एंट्री में ट्रक रोकने पर ट्रैफिक सिपाही पर चालक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल सिपाही को इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यातायात कार्यालय में तैनात आरक्षी अरुण कुमार मौर्य गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे चिलबिला चौराहे पर ड्यूटी पर थे। नो एंट्री में घुस रहे एक ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया।
इस दौरान चालक आग-बबूला हो गया। कहासुनी के बीच चालक ने सिपाही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सिपाही की एक उंगली कट गई।
भीड़ ने चालक को घेरकर पकड़ना चाहा, लेकिन वह भाग निकला। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- आगरा में दबंगों की खुली गुंडई, महिला अधिवक्ता और उसके परिवार पर किया हमला, कई लोगों के चोटें
