आगरा में दबंगों की खुली गुंडई, महिला अधिवक्ता और उसके परिवार पर किया हमला, कई लोगों के चोटें
आगरा के शमसाबाद में एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया, जिसमें ...और पढ़ें
HighLights
लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट, पिता गंभीर घायल।
हमलावरों पर भाजपा से जुड़े होने का आरोप।
जागरण संवाददाता, आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र की क्षत्रिय कालोनी में दबंगों की गुंडई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने न केवल महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट की, बल्कि उसकी बहन को भी नहीं बख्शा। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं, जबकि अधिवक्ता के पिता के सिर पर गंभीर चोट बताई जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर भाजपा से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके के लोगों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
