विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में अवैध संबंध के शक में भाइयों ने की छोटे भाई की हत्या, सर्विलांस से खुला राज

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM (IST)

प्रतापगढ़ में अवैध संबंध के शक में दो सगे भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अवैध संबंध के शक में भाइयों ने की छोटे भाई की हत्या।

  2. सर्विलांस की मदद से खुला घटना का पूरा राज।

  3. शव पानी भरे गड्ढे में बोरे में बंधा मिला।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना के प्रतापपुर चेरागढ़ गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। परिवार की एक महिला से अवैध संबंध के शक में दो सगे भाइयों ने गांव के ही दोस्त के साथ मिलकर अपने सबसे छोटे भाई की हत्या कर दी।

घटना को छिपाने के लिए उसका शव गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया, जो सातवें दिन सोमवार को मिला। पुलिस की पूछताछ में मृतक के दोस्त ने पूरी घटना बताई तो पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को भी हिरासत में ले लिया।

यह है पूरा मामला

28 अक्टूबर को संग्रामगढ़ थाने में वीरेंद्र सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें उसने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर की रात उसका 24 वर्षीय भाई बृजेंद्र सिंह खेत देखने गया था और लौटा नहीं। देर रात 10:20 बजे फोन पर उसने दोस्त शिवेंद्र के साथ होने की बात कही थी। उसके बाद फोन बंद हो गया।

फिर सात दिन बाद सोमवार देर शाम उसका शव घर से 200 मीटर देर 12 फीट गहरे गड्ढे में मिला। शव बोरे में लपेटा था और बोरे में वजनी चीज बंधा था। हाथ-पैर बंधे थे। उसने अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण की आशंका जताई थी। इस बीच एक नई कहानी सामने आई। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए गांव के ही नीरज के बताने पर बृजेंद्र का मोबाइल 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे प्रतापपुर पिपरी मार्ग पर नाले के पास मिला था।

पुलिस ने नीरज से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। नीरज ने स्वीकार किया कि बृजेंद्र की हत्या में वह भी शामिल था और मृतक के दोनों सगे भाइयों वीरेंद्र और दिलीप ने भी इस वारदात को अंजाम देने में शामिल थे।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को भी हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से बोरे में बंधा बृजेंद्र का शव बरामद किया।

सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि गुमशुदगी के बाद युवक का शव मिला है। जांच के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घर से निकले युवक का शव सातवें दिन सोमवार देर शाम बरामद किया गया। भूमि विवाद और अवैध संबंध के एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की असल वजह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

-दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़।

यह भी पढ़ें- UP News: प्रतापगढ़ के ‘बंटी-बबली’ आजमगढ़ में धराए, नौकरी के नाम पर कई को लगाया था चूना

यह भी पढ़ें- भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदात: कर्ज में डूबे युवक ने मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर ट्रेन से कटकर दी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।