विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ की धरती से नेहरू ने सीखा था राजनीति का ककहरा, यहीं से मिली थी संघर्ष को नई धार

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:46 PM (IST)

पंडित जवाहरलाल नेहरू का प्रतापगढ़ से गहरा संबंध था, जहां 1920 के किसान आंदोलन ने उनकी राजनीतिक पहचान गढ़ी। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेहरू का प्रतापगढ़ से गहरा और ऐतिहासिक रिश्ता रहा।

  2. 1920 के किसान आंदोलन ने उनकी राजनीतिक पहचान गढ़ी।

  3. किसानों के संघर्ष से सीखकर बने प्रमुख जननेता।

रमेश त्रिपाठी, प्रतापगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का प्रतापगढ़ से गहरा और ऐतिहासिक रिश्ता रहा है। उनकी राजनीतिक यात्रा में इस जिले की धरती का विशेष याेगदान रहा है। 14 नवंबर को उनकी जयंती (बाल दिवस) पर उनकी उन स्मृतियों को याद किया जाता है, जब उन्होंने प्रतापगढ़ के गांवों में पहुंचकर किसानों के संघर्ष को करीब से जाना और उनके हक की आवाज बुलंद की थी।

पंडित नेहरू के सक्रिय राजनीतिक जीवन की शुरुआती कड़ी वर्ष 1920 में प्रतापगढ़ के किसान आंदोलन से जुड़ती है। जून 1920 में जिले के करीब 200 किसान अपनी समस्याएं लेकर पैदल प्रयागराज स्थित आनंद भवन पहुंचे थे। किसानों ने जमींदारों के शोषण, अत्यधिक लगान और बेगार जैसी समस्याओं से नेहरू को अवगत कराया। किसानों की पीड़ा सुनकर वह पहली बार प्रतापगढ़ आए।

यहां उन्होंने गांवों में पहुंचकर किसानों की दुर्दशा देखी और उनकी समस्याओं को समझा। इसके बाद पट्टी क्षेत्र के किसानों के बुलावे पर 21 और 22 सितंबर 1920 को नेहरू दोबारा प्रतापगढ़ आए और उन्होंने महुली और देवली गांव में आयोजित विशाल किसान सभाओं को संबोधित किया। उनके पहुंचने से किसानों के आंदोलन को नई ऊर्जा मिली। ब्रिटिश हुकूमत के भारी करों और बेगार प्रथा के खिलाफ आयोजित किसान मार्च का नेतृत्व भी उन्होंने किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों को संगठित होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. श्याम किशोर शुक्ल बताते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राजनीति का ककहरा प्रतापगढ़ की धरती से ही सीखा था। किसानों के बीच बिताए गए इन दिनों ने उनके राजनीतिक जीवन को नई दिशा दी। यही अनुभव आगे चलकर उन्हें राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख जननेता के रूप में स्थापित करने में सहायक बने।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में एक महीने के दौरान 20 सड़क हादसों 12 लोगों की मौत, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ले रही जान



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।