विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान करने में जुटी पुलिस

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:06 PM (GMT+05:30)

परियावां रेलवे स्टेशन के पास त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है, जिसके हाथ पर 'सोनई' लिखा मिला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत।

  2. परियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास हादसा।

  3. मृतका की पहचान के लिए पुलिस कर रही है जांच।

संवाद सूत्र, परियावां। त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। परियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास शनिवार शाम करीब 7.30 बजे रेलवे ट्रैक पर गुजर रही 70 वर्षीय एक महिला त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ऊंचाहार आरपीएफ ने शव को ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात बहाल कराया।

ट्रेन के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर अभिनव चौधरी को दी थी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ऊंचाहार आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया। मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है।

काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला के हाथ पर सोनई नाम लिखा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह महिला का नाम हो सकता है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर उसकी पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में ह्दयविदारक घटना: बेटे की कार से मां की दर्दनाक मौत, अचानक एक्सीलेटर दबने से हुआ हादसा

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।