विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिंदगी की जंग हार गया जौनपुर से अपहृत सात वर्षीय बालक, प्रतापगढ़ में अचेत मिला था; अपहर्ता का मिला था शव

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 21 May 2026 05:05 PM (IST)

जौनपुर से अगवा किया गया सात वर्षीय बालक ऋषि पटेल प्रतापगढ़ में अचेत मिला, जिसकी लखनऊ में इलाज के दौरान ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के सीएचसी गौरा में भर्ती बेहोश ऋषि पटेल (फाइल फोटो)

प्रतापगढ़ के सीएचसी गौरा में भर्ती बेहोश ऋषि पटेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फतनपुर के नारायन कला गांव के पास नहर किनारे मिला था बालक

  2. पास ही अपहर्ता युवक का पेड़ पर फंदे से लटकती मिली थी लाश

  3. जौनपुर के बालक का स्कूल से गांव के युवक ने किया था अपहरण 

संसू, जागरण, सुवंसा (प्रतापगढ़)। स्कूल से अगवा करके प्रतापगढ़ जिले में फतनपुर के नरायनपुर कला गांव के पास नहर के किनारे बेहोशी हालत में फेंका गया सात साल का बालक आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

गांव के ही कमलेश ने किया था अपहरण

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के धरमपुर गांव के चंद्रभान पटेल का बेटा ऋषि पटेल एक सप्ताह पूर्व स्कूल से निकला और गायब हो गया था। बाद में पता चला कि उसको विश्वास में लेकर गांव का 25 वर्षीय कमलेश पटेल पुत्र राम समुझ पटेल बालक का अपहरण करके उसे लेकर भागा था। इससे परिवार में खलबली मच गई।

बालक अचेत व अपहर्ता का शव मिला था 

पुलिस व स्वजन बच्चे को तलाश रहे थे। अपहरण के दूसरे दिन यानी रविवार को फतनपुर के नरायनपुर कला नहर के समीप बालक अचेत दशा में पाया गया था। इधर वहीं से 300 मीटर दूर बाग में पेड़ से गमछा के सहारे फंदे से लटकता कमलेश पटेल का शव बरामद हुआ था।

लखनऊ के एसजीपीजीआइ में चल रहा था इलाज 

बेहोशी हालत में मिले बालक का इलाज प्रयागराज के अस्पताल में चल रहा था। वहां से मंगलवार को एसपीजीआइ लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार रात उसकी इलाज के दौरान वहां मौत हो गई। स्वजन शव लेकर घर चले गए।

...इसलिए कमलेश बदला लेना चाहता था

इस घटना में पुलिस को जांच में यह भी पता चला था कि बच्चे के घर की किसी महिला से नजदीकी बढ़ाने में नाकाम होने पर कमलेश परिवार से बदला लेने की ठान लिया था। इसीलिए उसने बच्चे को अगवा किया। पहले उसे नहर में डुबाकर जान से मारने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर स्वयं फंदे से झूल गया था।

युवक की हत्या में अपह्त बच्चे के परिवार पर आरोप

हालांकि कमलेश के परिवार के लोग बच्चे के परिवार पर उसकी हत्या करके शव को टांगने का आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच मुंगरा बादशाहपुर पुलिस कर रही है। एसओ फतनपुर मनीष तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच जौनपुर पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में मतांतरण के आरोप में सगे भाई गिरफ्तार, गरीबों को आर्थिक मदद व बीमारी से छुटकारे का देते थे प्रलोभन

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में बेटी से मिलने गए अभिभावक से गार्ड ने की मारपीट, घंटे भर गेट के अंदर रोका