विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में बेटी से मिलने गए अभिभावक से गार्ड ने की मारपीट, घंटे भर गेट के अंदर रोका

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 21 May 2026 02:09 PM (IST)

प्रतापगढ़ के डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में बेटी से मिलने गए एक अभिभावक के साथ गार्ड ने मारपीट ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में मेडिकल काॅलेज के गार्ड के खिलाफ अभिभावक से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रतापगढ़ में मेडिकल काॅलेज के गार्ड के खिलाफ अभिभावक से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के आरोपित गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  2. सीओ सिटी ने कहा कि मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। डाॅ. सोने लाल पटेल मेडिकल काॅलेज में अपनी बेटी से मिलने पहुंचे अभिभावक का वहां गेट पर तैनात गार्ड से विवाद हो गया। इस पर गार्ड ने अभिभावक के साथ मारपीट की। उनको घंटे भर गेट के अंदर रोके रखने का भी आरोप है। आरोपित गार्ड पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

कहासुनी के बाद गार्ड ने मारपीट की 

शहर के रहने वाले सुनील सोमवंशी अपनी पत्नी के साथ कार से बुधवार शाम अपनी बेटी से मुलाकात करने मेडिकल काॅलेज गए थे। उनका आरोप है कि गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा देख सपाई मानसिकता के गार्ड श्रवण कुमार पाल ने नहीं जाने दिया। इस पर कहासुनी हुई। गार्ड ने मारपीट की।

केस दर्ज कर जांच की जा रही है : सीओ सिटी 

मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई और गेट के अंदर रोके गए दंपती को बाहर निकाला। इस प्रकरण में यह भी आरोप है कि गार्ड ने अपने आप को एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताकर राजनीतिक तंज भी कसा। देर रात गार्ड श्रवण कुमार पर मारपीट का केस नगर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी प्रशांत राज का कहना है कि मारपीट का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे की गोली मारकर हत्या की, पान मसाला की गुमटी में आग लगाने से था आक्रोशित

यह भी पढ़ें- वकीलों-डॉक्टरों के टकराव की आंच में झुलस रहे मरीज-वादकारी, प्रयागराज के SRN अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई