विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष को कटघरे में ला खड़ा किया, बोलीं- दिल्ली के आंदोलन 'अराजकता', सत्ता परिवर्तन का प्रयास

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 17 Oct 2026 06:04 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिल्ली में हुए आंदोलनों को 'अराजकता' बताया और विपक्ष पर सत्ता परिवर्तन के प्रयास का ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में डॉ. सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर जीआईसी मैदान में रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। जागरण

प्रतापगढ़ में डॉ. सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर जीआईसी मैदान में रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। जागरण

HighLights

  1. केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने प्रतापगढ़ जिले में विरोधी दलों पर कटाक्ष किया

  2. डॉ. सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर जीआईसी मैदान में रैली में हुईं शामिल

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को जिले में थीं। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल हमेशा वंचितों, पिछड़ों, शोषियों को हक दिलाने की बात करते थे। इसके लिए वह बलिदान हो गए। आज उनके सिद्धांतों पर चल कर पार्टी उनके सपने को पूरा कर रही है।

सत्ता में रहने पर कोई नीति नहीं बनाते...

सपा व कांग्रेस का नाम लिए बगैर अनु्प्रिया ने दोनों पार्टियों को पिछड़ों का विरोधी बताया। कहा कि यह लोग जब विपक्ष में होते हैं, तब पिछड़ों व वंचितों के लिए बोलते हैं। सत्ता में रहने पर कोई नीति नहीं बनाते। दिल्ली में हाल ही में हुए आंदोलनों पर तंज कसते हुए भी अनुप्रिया ने विपक्षी दलों को कठघरे में लिया। कहा कि भीड़ तंत्र से सत्ता परिवर्तन का यह प्रयास अराजकता है, आंदोलन नहीं।

बोलीं- इस बार यूपी में पार्टी की सीटें बढ़ेंगी

पार्टी के संस्थापक डॉ. सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर जीआईसी मैदान में रैली में अनुप्रिया ने कहा कि पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में यूपी में 13 सीटें मिलीं, इस बार यह और बढ़ेंगी। हम अपनी नीतियों व जनता के समर्थन से स्ट्राइक रेट बढ़ाएंगे। दिल्ली में हाल ही में हुए आंदोलनों पर तंज कसते हुए भी अनुप्रिया ने विपक्षी दलों को कठघरे में लिया। कहा कि भीड़ तंत्र से सत्ता परिवर्तन का यह प्रयास अराजकता है, आंदोलन नहीं।

यह भी पढ़ें- UPPSC Exam Result 2020 : पांच वर्ष पुरानी भर्ती का परिणाम जारी, 11 अभ्यर्थी सफल

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 23 ब्लाकों के ADO का रुका वेतन, ऑडिट की आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई