Move to Jagran APP

Pilibhit Weather: घने कोहरे से थम गए गाड़ियों के पहिये, आसमान से टपकी बर्फ जैसी ठंडी फुहारें

Pilibhit Weather उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। तराई के जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा ने रफ्तार पर पहरा लगा दिया। सुबह तमाम बच्चे ठिठुरते हुए अपने स्कूलों में पहुंचे। बाजारों में दुकानें भी देर से खुलीं। शहर में गुरुवार की रात नौ बजे से ही कोहरे ने दस्तक दे दी। इससे पहले शहर में कोहरे का इतना प्रभाव इस सीजन में नहीं रहा।

By Manoj Mishra Edited By: Swati Singh Published: Fri, 29 Dec 2023 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 29 Dec 2023 12:49 PM (IST)
Pilibhit Weather: घने कोहरे से थम गए गाड़ियों के पहिये, आसमान से टपकी बर्फ जैसी ठंडी फुहारें
Pilibhit Weather: घने कोहरे से थम गए गाड़ियों के पहिये

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। तराई के जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा ने रफ्तार पर पहरा लगा दिया। दिन चढ़ने के साथ वातावरण से तो कोहरा छंटने लगा, लेकिन आसमान पर परत जम गई। बर्फ जैसी ठंडी नन्हीं फुहारें गिरती रहीं। इससे ठंड काफी बढ़ गई।

loksabha election banner

सुबह तमाम बच्चे ठिठुरते हुए अपने स्कूलों में पहुंचे। बाजारों में दुकानें भी देर से खुलीं। शहर में गुरुवार की रात नौ बजे से ही कोहरे ने दस्तक दे दी। इससे पहले शहर में कोहरे का इतना प्रभाव इस सीजन में नहीं रहा।

रात होते ही छा जाता है घना कोहरा

रात गहराने के साथ ही कोहरा घना होता गया। स्थिति ऐसी बन गई कि सड़कों पर दस मीटर दूर का दृश्य भी साफ नजर नहीं आ रहा था। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। बाद में दिन चढ़ने के साथ आसमान पर कोहरे की परत जम गई। नन्हीं-नन्हीं बर्फ जैसी फुहारें आसमान से गिरती रहीं।

इतना रहा तापमान

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बादल उमड़ने का भी है पूर्वानुमान

डा. ढाका के अनुसार कोहरे के कारण जब वातावरण में आद्रता बढ़ जाती है तो वह तरल होकर नन्हीं बूंदों के रूप में गिरने लगती है। उन्होंने आसमान पर हल्के बादल उमड़ने का भी पूर्वानुमान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल बरसात होने की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: 16 घंटे की देरी से कैंट पहुंची नई वंदे भारत एक्सप्रेस; कोहरे ने रोकी ट्रेन की हाईस्पीड; आज रहेगी निरस्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.