विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैट्रिमोनियल साइट पर 'नेहा शुक्ला' बनकर रचाई शादी की साजिश, सच्चाई सामने आई तो घर में घुसकर किया हमला; 7 पर केस

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

पीलीभीत में एक महिला ने मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को 'नेहा शुक्ला' बताकर एक युवक से शादी का झांसा दिया। ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. खुद को हिंदू ब्राह्मण बताकर जीनत ने बढ़ाई थी नजदीकी, असलियत सामने आने पर धमकी और मारपीट का आरोप

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। महिला ने खुद को हिंदू ब्राह्मण और अविवाहित बताकर युवक से संपर्क किया, जबकि बाद में उसकी पहचान दूसरे धर्म की विवाहित महिला के रूप में हुई। शादी का भरोसा देकर युवक से नजदीकी बढ़ाने और फिर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित युवक ने सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के वल्लभनगर कालोनी निवासी शशांक मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ निवासी महिला, उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बताया गया कि 28 अगस्त को जीवनसाथी डाट काम के माध्यम से एक महिला का फोन आया था। उसने अपना नाम नेहा शुक्ला बताते हुए खुद को सनातन ब्राह्मण और अविवाहित बताया।

शादी की इच्छा जताने पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवक का आरोप है कि 14 अक्टूबर को उसे महिला की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी हुई। महिला का नाम जीनत काजी और उसके पति का नाम शाकिब वसीम बताया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक महिला दो बच्चों की मां भी है। आरोप है कि महिला ने वास्तविक पहचान छिपाकर शादी का भरोसा दिलाया और पति तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की।

युवक ने अपने माल-जेवर हड़पने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि 12 नवंबर को दोपहर ढाई बजे महिला अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ शशांक के घर पहुंची।

आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उसके भाई के मोबाइल फोन का डाटा भी डिलीट कर दिया गया। मामले में जीनत काजी, उसके पति शाकिब वसीम और पांच अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।

सभी के लखनऊ निवासी होने की बात कही गई है। सुनगढ़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर हरसिंह पाल को सौंपी है। पुलिस आनलाइन बातचीत, कथित लेनदेन और मारपीट समेत लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- UP Transfer: पीलीभीत में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नवागत अफसरों को सौंपी गई तहसीलों की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।