विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PTR में सैलानियों का जबरदस्त क्रेज, अगले कई दिनों तक सफारी 'हाउसफुल', लेकिन पोर्टल की इस खामी ने बढ़ाई टेंशन

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:18 PM (GMT+05:30)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन सफारी बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे बाहरी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है ...और पढ़ें

पीटीआर के सफारी मार्ग पर आराम फरमाता बाघ। स्रोत: इंटरनेट मीडिया

पीटीआर के सफारी मार्ग पर आराम फरमाता बाघ। स्रोत: इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. ऑनलाइन सुविधा से बाहरी जिलों व दूसरे राज्यों के पर्यटकों की संख्या में दर्ज किया जा रहा इजाफा

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीटीआर के नए पर्यटन सत्र में सैलानियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सत्र से पीटीआर समेत प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में शुरू की गई आनलाइन एडवांस बुकिंग की। नई व्यवस्था पीलीभीत के लिहाज से बेहद कारगर व सफल साबित हो रही है।

सत्र की शुरुआत से ऑनलाइन पोर्टल पर बुकिंग जारी है। आलम यह है कि आने वाले कई दिनों तक के लिए सफारी की बुकिंग हाउसफुल चल रही है।

ऑनलाइन व्यवस्था से सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि बाहरी जिलों और दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले जहां सैलानियों को सफारी की बुकिंग के लिए सीधे पीटीआर के प्रवेश द्वारों पर लाइन में लगना पड़ता था।

वहीं, अब घर बैठे एडवांस बुकिंग की सुविधा वे आश्वस्त रहते हैं। पर्यटक अब अपनी यात्रा से पहले ही सफारी व जिप्सी की बुकिंग पक्की कर आ रहे हैं।

इस नई व्यवस्था से न केवल पर्यटकों का समय और ऊर्जा बच रही है, बल्कि पीटीआर प्रशासन को भी राहत मिली है। पहले बुकिंग काउंटरों पर लगने वाली भीड़ और अव्यवस्था से निपटने में वनकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ती थी।

मगर, ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था होने से अब गेट पर भीड़ का दबाव काफी कम हो गया है और सफारी का प्रबंधन ज्यादा व्यवस्थित व पारदर्शी ढंग से हो पा रहा है।

पोर्टल में तकनीकी खामियों से हो रही असुविधा

ऑनलाइन बुकिंग को शानदार रिस्पाॅन्स जरूर मिल रहा है, लेकिन पोर्टल में कुछ तकनीकी खामियों के चलते पर्यटकों को असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है।

वेबसाइट में मौजूदा समय में वीकेंड की बुकिंग को ब्लाक कर दिया है, जबकि छुट्टियों के दिनों में सफारी की सबसे ज्यादा मांग रहती है। एक बड़ी तकनीकी खामी यह भी सामने आ रही है कि ऑनलाइन पोर्टल पर साप्ताहिक बंदी की बुकिंग भी हो रही है।

 

ऑनलाइन एडवांस बुकिंग पोर्टल को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस व्यवस्था के तहत 50 फीसदी गाड़ियां आरक्षित रखी जाती हैं। इनमें से अधिकांश हाउसफुल चल रही हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिहाज से वेबसाइट को भी लगातार अपडेट किया जा रहा है।

- मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर


यह भी पढ़ें- पीलीभीत में छठ की छटा: आज खरना के दिन आम की लकड़ी पर बनेगा 'रसिआव', फिर शुरू होगा 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।