विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व जाना होगा अब और खास, महोफ गेट पर पर्यटकों के लिए तैयार हो रहा ये हाईटेक सरप्राइज

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM (IST)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का अनुभव और रोमांचक होने वाला है। महोफ गेट पर नेचर ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर बनेगा और आधुनिक, नए सत्र में किया जाएगा नियमित संचालन

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में जंगल सफारी का रोमांच अब पर्यटकों के लिए और भी खास होने जा रहा है। आगामी पर्यटन सत्र में पीटीआर पहुंचने वाले सैलानियों को सफारी से पहले वनों और वन्यजीवों की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

पीटीआर प्रशासन ने इस सत्र महोफ गेट परिसर स्थित नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर को और आधुनिक बनाने का निर्णय लिया है। वनाधिकारियों के अनुसार, पर्यटन सत्र की शुरुआत से पहले इसे संचालन के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

पीटीआर में सफारी बुकिंग के लिए कुल तीन गेट व बुकिंग काउंटर खुले हुए हैं। कुछ वर्षों पूर्व तक रिजर्व के मुस्तफाबाद गेट पर पर्यटकों का काफी अधिक दबाव हुआ करता था।

लेकिन, शहर से महज 12 किलोमीटर की दूरी होने के चलते बीते सत्रों में महोफ गेट के प्रति भी पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। बीते सत्र में एडवांस बुकिंग समेत आठ हजार से भी अधिक पर्यटकों ने महोफ गेट से सफारी का लुत्फ उठाया।

वन विभाग भी इस गेट को ही मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में विकसित कर रहा है। कई पर्यटन सत्रों से महोफ स्थित नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था।

इस कारण दूर-दराज से आने वाले पर्यटक जंगल के कई आवश्यक पहलुओं से अनजान रह जाते थे। इस कमी को दूर करने के लिए इस बार पीटीआर प्रशासन ने इसके नियमित संचालन की तैयारी कर ली है।

नए स्वरूप में यह सेंटर पहले की अपेक्षा कहीं अधिक अत्याधुनिक और आकर्षक होगा। इस हाईटेक इंटरप्रिटेशन सेंटर में उन्नत तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल किया जाएगा।

यहां पहुंचने वाले पर्यटक आडियो-विजुअल माध्यम से बाघों समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के व्यवहार और उनके रहन-सहन को बेहद करीब से समझ सकेंगे।

सफारी से पहले इस तरह की जानकारी मिलने से पर्यटकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा। साथ ही जंगल के नियमों, ईको-टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अहम पहलुओं के प्रति भी पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा।

 

सफारी से पहले पर्यटकों को वन्यजीवों के व्यवहार व सफारी के नियमों की जानकारी प्रदान करना महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए महोफ गेट स्थित सेंटर के जरिए पर्यटकों को जागरूक किया जाता है। इस सत्र सेंटर को और उन्नत किया जाएगा। पर्यटन सत्र से पहले सभी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं।

- मनीष सिंह, डीडी, पीटीआर


यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बड़ा बदलाव: अब सप्त सरोवर में मिलेंगे AC हट, ऑनलाइन बुकिंग और सफारी के नए नियम लागू

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में जंगल भी नहीं रोक पा रहा तेंदुओं की राह: रेस्क्यू के बाद फिर लौटे गांव, पिंजरे भी साबित हो रहे नाकाम