विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत: खटीमा मार्ग पर कचरा उठा रहे थे वनकर्मी, अचानक सामने आ गया बाघ; मच गई खलबली

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:43 PM (IST)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ वन क्षेत्र में खटीमा मार्ग पर सफाई अभियान के दौरान वनकर्मियों के सामने अचानक एक ...और पढ़ें

खटीमा मार्ग पर आया बाघ

खटीमा मार्ग पर आया बाघ

संवाद सूत्र, कलीनगर (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ वन क्षेत्र में सोमवार को वन विभाग की टीम ने सफाई अभियान चलाया। खटीमा मार्ग के आसपास वनकर्मियों ने सफाई कर कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक एकत्र कर हटाया। इसी दौरान अचानक एक बाघ सड़क पर आ गया। बाघ को देखकर वनकर्मियों, बाघ मित्र और मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में खलबली मच गई।

महोफ रेंजर सहेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को खटीमा मार्ग सफाई अभियान चलाया गया। टीम ने सड़क किनारे काफी दूर तक अभियान चलाकर जगह-जगह पड़ा कूड़ा और प्लास्टिक हटाया।

इसी दौरान शाम को एक बाघ जंगल से निकलकर अचानक खटीमा मार्ग पर पहुंच गया। बाघ को सड़क पर देखकर वन कर्मी, बाघ मित्र और राहगीर रुक गए और मौके पर कुछ देर के लिए राहगीर घबरा गए और शांत होकर दूर से बाघ को देखते रहे।

बाघ कुछ देर तक सड़क पर विचरण करता रहा। इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने अपने मोबाइल से बाघ का वीडियो बना लिया। बाघ के सड़क पर विचरण करने का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बाघ के जंगल के भीतर चले जाने के बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। बाघ के अंदर जाने के बाद वन कर्मी और बाघों ने राहत की सांस ली। इससे पहले भी बाघ सड़कों पर भ्रमण करते रहे। इस वजह से वाहनों नियंत्रित गति से संचालित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- गैंडों के संरक्षण में भारत की बड़ी छलांग: दुधवा में 53 हुए गैंडे, अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 'गैंडा प्रोजेक्ट' की तैयारी