विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत स्टेशन रोड पर दोबारा गरजा बुलडोजर, ठेला हटाने पर महिला से तीखी नोकझोंक

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:48 PM (IST)

पीलीभीत में नगर पालिका ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ दोबारा सख्त अभियान चलाया, जिसमें अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान कुछ विरोध भी देखने को मिला और यह कार्रवाई शहर में लगातार जारी रहेगी।

जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करते पालिकाकर्मी और पुलिसकर्मियों से विरोध जताती महिला जागरण

जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करते पालिकाकर्मी और पुलिसकर्मियों से विरोध जताती महिला जागरण

HighLights

  1. पांच लोगों से वसूला जुर्माना, आज छतरी से सुनगढ़ी चौराहे तक चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। ईओ संजीव कुमार की अगुवाई में पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड पर एक बार फिर सख्ती से अभियान चलाया।

इस दौरान सड़क व पटरी पर अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड, फ्लेक्स बोर्ड, बैनर और अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करते हुए सामान जब्त कर लिया गया।

बुधवार को भी पालिका प्रशासन की ओर से स्टेशन रोड पर अभियान चलाया गया था। लेकिन अभियान के समाप्त होने के कुछ देर बाद ही शाम को स्टेशन रोड पर हालात फिर से जस के तस हो गए थे।

26PIL_M_44_26112026_473

अधिकांश दुकानदारों ने दोबारा सड़क तक अपना सामान फैला लिया था। इसी को देखते हुए पालिका प्रशासन ने गुरुवार को दोबारा इस मार्ग पर सख्त अभियान चलाया।

इस बार टीम ने केवल चेतावनी देने के बजाय सड़क की हद में निकले स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण पर सीधे बुलडोजर चलवाया। दुकानों के आगे लगे टीन शेड व प्रचार सामग्री को हटाकर जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों से मौके पर जुर्माना भी वसूला गया। ईओ संजीव कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छतरी चौराहे से सुनगढ़ी चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ठेला जब्त करने को लेकर किया विरोध

गुरुवार को चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान कई स्थानों पर विरोध के स्वर भी देखने को मिले। छतरी चौराहे के समीप सड़क किनारे खड़े एक ठेले को हटाने के दौरान एक महिला की पालिका कर्मियों और पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई।

26PIL_M_42_26112026_473

इस दौरान महिला ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि प्रशासन की ओर से कमजोर तबके पर सख्ती दिखाई जा रही है, जबकि बड़े दुकानदारों व व्यवसायियों के आगे नियम-कायदे फीके पड़े हैं।

अपने ठेकेदार पर दिखाई नरमी

पालिका प्रसाशन की ओर से बुधवार को छतरी चौराहे के समीप बिल्डिग मटीरियल की दुकान के बाहर सड़क पर पड़ी बजरी को जब्त कर लिया था। गुरुवार को ठीक उसी स्थान पर ठेकेदार की ओर से बजरी डंप कर दी गई।

इस बार बजरी सड़क किनारे ही नहीं बल्कि पूरे मार्ग पर बिखरी थी। जिस कारण राहगीरों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को खासी मशक्कत से जूझना पड़ा। लोगों के विरोध पर खानापूर्ति करते हुए थोड़ी सामग्री जब्त कर इतिश्री कर ली गई।

अतिक्रमण के कारण पट गई नाली

स्टेशन चौराहे के समीप जब दुकानों के बाहर नाली पर पड़े लोहे के स्लैब हटाए गए तो कर्मचारी व अधिकारी भी हैरान रह गए। लोहे के पटरे हटाए गए तो नाली पूरी तरह से पटी पाई गई। स्थिति यह हो गई कि मानो वहां नाली का कोई अस्तित्व ही न रहा हो।

यह भी पढ़ें- यात्रियों की बल्ले-बल्ले: एसी वेटिंग रूम से लेकर खानपान तक, एयरपोर्ट जैसा होगा पीलीभीत का 15.30 करोड़ से बना नया बस स्टेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।