विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार से अचानक 'गायब' हुए 5, 10 और 20 के नोट! छुट्टे के चक्कर में ग्राहक लौट रहे खाली हाथ, व्यापारी परेशान

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:29 PM (IST)

पीलीभीत के बाजार में 5, 10 और 20 रुपये के छोटे नोटों व सिक्कों की भारी किल्लत है, जिससे दुकानदार ग्राहकों को फुटकर नहीं दे पा रहे और कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने इस समस्या को कई बार उठाया है।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. ग्राहकों को लौटाने के लिए फुटकर नहीं, व्यापार बंधु की बैठकों में उठ चुका है मुद्दा

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बाजार में पांच, दस और बीस रुपये के नोट और सिक्के जैसे गायब हो गए हैं। सामान खरीदने के बाद ग्राहक को रुपये लौटाने के लिए दुकानदारों को जेबें टटोलनी पड़ रही हैं। फुटकर नहीं है तो कहीं ग्राहक को बिना सामान लौटना पड़ रहा है तो कहीं दुकानदार को मजबूरी में अपना नुकसान उठाना पड़ रहा है।

छोटे नोटों और सिक्कों की कमी ने बाजार के रोजमर्रा के कारोबार का हिसाब बिगाड़ दिया है। खासकर किराना, कपड़ा और छोटे प्रतिष्ठानों पर इसका असर दिखाई दे रहा है।

बताया कि यह समस्या व्यापार बंधु की बैठकों में भी उठाई जा चुकी है। इसके अलावा लिखित रूप से भी प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

व्यापारियों का कहना है कि लीड बैंक प्रबंधक की ओर से बैंकों में छोटे नोट और सिक्के उपलब्ध होने की बात कही जाती है, जबकि जमीनी स्थिति इससे अलग है। व्यापारियों ने बाजार में पांच, दस और बीस रुपये के नोटों के साथ सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

 

छोटे नोटों और सिक्कों की समस्या को व्यापार बंधु की बैठकों में कई बार उठाया गया है। अलग से लिखित पत्र देकर भी अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लीड बैंक प्रबंधक कहते हैं कि सभी बैंकों में फुटकर उपलब्ध है, जबकि व्यापारी पांच, दस और बीस रुपये के नोट या सिक्के मांगने जाते हैं तो उन्हें उपलब्धता न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।

- अभिषेक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

 

पांच, दस और बीस रुपये के नोटों को लेकर व्यापारियों को आ रही समस्या का जल्द समाधान होगा। व्यापारियों ने नोटों को लेकर आ रही दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया था। इस पर उच्च अधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

- आशुतोष वर्मा, एलडीएम


यह भी पढ़ें- Gorakhpur-Shamli Expressway: पीलीभीत के 42 गांवों में जमीन का सर्वे पूरा, अब किसानों की झोली में गिरेंगे करोड़ों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।