पीलीभीत में 'जनप्रतिनिधि' लिखी कार का कहर: रॉन्ग साइड आकर टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल; चालक फरार
पीलीभीत के लालपुर गांव के पास 'जनप्रतिनिधि' लिखी एक कार ने रॉन्ग साइड आकर टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्प्ताल में भर्ती हादसे में घायल लोग
HighLights
कार के रांग साइड आने से लालपुर गांव के पास हुआ हादसा
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव के पास बुधवार को जनप्रतिनिधि लिखी कार और टेंपो की टक्कर में चालक, परिचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
टेंपो जहानाबाद से पीलीभीत की ओर आ रहा था। उसमें चालक प्रमोद, परिचालक ओंकार और सवारी मुन्नालाल मौजूद थे। लालपुर गांव के पास पहुंचने पर पीलीभीत की ओर से जा रही एक कार रांग साइड में आ गई। इसी दौरान कार की टक्कर टेंपो से हो गई।
हादसे में टेंपो सवार तीनों लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार लोगों को चोटें आईं। घटना के दौरान पीछे से एक बस भी आ रही थी। कार की टक्कर बस से होने से बच गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
जहानाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में शामिल कार किसी जनप्रतिनिधि की थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।