विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में बेखौफ चोर: छत के रास्ते घर में घुसे, सोते रह गए घरवाले और पार हो गए 7 लाख के जेवर-नकदी

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:43 PM (IST)

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, छत के रास्ते घुसकर लाखों की नकदी और ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. जहानाबाद के गांव सियाबाड़ी पट्टी की घटना, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सियाबाड़ी पट्टी में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर छत के सहारे मकानों में घुसे और परिवार के सोते ही लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

सियाबाड़ी गांव के निवासी देवनंदन के घर में रविवार रात सभी स्वजन खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए।

चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब सात लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब सुबह को सभी जागे तो अलमारी खुली और सामान बिखरा देखकर चोरी की घटना पता चली।

इसी रात चोरों ने गांव के ही दूसरे मकान को भी निशाना बनाया। ओमकार के घर से चोर एक सोने की चेन और पांच से छह चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।

पीड़ितों के अनुसार, चोर बड़ी ही शातिरता से बिना किसी आहट के घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की बात कही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बड़ा बदलाव: अब सप्त सरोवर में मिलेंगे AC हट, ऑनलाइन बुकिंग और सफारी के नए नियम लागू

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में जंगल भी नहीं रोक पा रहा तेंदुओं की राह: रेस्क्यू के बाद फिर लौटे गांव, पिंजरे भी साबित हो रहे नाकाम