40 KM दूर पढ़ने जाते हैं बच्चे, अब गांव में बनेगा इंटर कॉलेज! भारत-नेपाल सीमा पर DM-SP की चौपाल में लगी सौगातों की झड़ी
डीएम और एसपी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिंघाड़ा गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बच्चों की ...और पढ़ें

नेपाल बार्डर पर जायजा लेते डीएम और एसपी। स्रोत सूचना विभाग
HighLights
बार्डर क्षेत्र, सीमावर्ती कंबोजनगर चौकी का किया निरीक्षण
ग्रामीणों की मांग पर स्कूल खुलवाने का दिया आश्वासन
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। भारत नेपाल सीमा पर बसे गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में शनिवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव ने ग्राम चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने इंटर कालेज बनवाने, समस्याओं, जमीन संबंधी और विरासत के लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के अधीनस्थों को निर्देश दिए। छठ पूजा के दृष्टिगत सुतिया घाट पर व्यवस्थाएं देखी। नेपाल बार्डर और सीमा की चौकी कंबोज नगर का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, शासन की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखीं।
डीएम ने पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान सम्मान निधि, विरासत, प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन तथा आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंपों के पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है। डीएम ने अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने शिक्षा के लिए आसपास कोई इंटर कालेज न होने शिक्षा के लिए 40 किलोमीटर दूर पलिया, हजारा जाना की बात कही। डीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र इंटर कालेज बनने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, मोबाइल नेटवर्क की समस्या बताई। आवास एवं शौचालय योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को उनकी भूमि का भौमिक अधिकार दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विरासत से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने को कहा। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना करने को प्रेरित किया।
चौपाल के दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमा चौकी कंबोजनगर का किया निरीक्षण किया।
छठ पूजा के दृष्टिगत सुतिया घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर साफ सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बार्डर निरीक्षण में सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस के जवानों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था जानी। नियमित गश्त एवं सीमा पार से होने वाली गतिविधियों की जानकारी की। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, नियमित पेट्रोलिंग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने की बात कही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।