विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध खनन रोकने गए लेखपाल पर चढ़ाया ट्रैक्टर, बाल-बाल बची जान; विधायक की दखल के बाद एक्शन

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:38 PM (IST)

पीलीभीत के बिलसंडा में अवैध खनन रोकने गए लेखपालों पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वे ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. एएसपी के आदेश पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराने की तैयारी

  2. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने से माफिया भगा ले गया ट्रैक्टर -ट्राली

संवाद सूत्र, बिलसंडा (पीलीभीत)। क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार बेखौफ चल रहा है। हद तो तब हो गई जब अवैध खनन पकड़ने गए राजस्व कर्मियों पर माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। लेखपाल ने बमुश्किल ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद समय पर पुलिस नहीं पहुंची, जिससे दबंग ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गए।

जादवपुर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा था। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल विवेक दीक्षित और गौरव मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया

। जैसे ही ट्रैक्टर पकड़ा गया, ड्राइवर ने लेखपाल के ऊपर ही ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद लेखपाल ने बिलसंडा थाने पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी, लेकिन आधे घंटा तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसी समय आरोपित जबरन ट्रैक्टर-ट्रली भगा ले गए। इसके बाद दोनों लेखपाल करीब तीन घंटे तक थाने में बैठे रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी खनन माफिया को फोन करके थाने बुलाते रहे, लेकिन माफिया थाने नहीं पहुंचा।

बाद में हल्का लेखपाल विवेक दीक्षित ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा को दी, तब मामला उच्च स्तर पर संज्ञान में आया।

विधायक विवेक वर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई पुलिस अधीक्षक के फोन करने के बाद पुलिस हरकत में आई और खाना माफिया की तलाश शुरू की।

एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि लेखपाल ने मामले की जानकारी दी। इस मामले में एएसपी पीलीभीत को भी सूचित किया गया। अवैध खनन करने के आरोपितों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि खनन से रोकने वाले लेखपालों पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने के आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं। आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला खनन अधिकारी ने नहीं उठाया फोन

बिलसंडा में अवैध खनन होने के मामले में जानकारी लेने के लिए जिला खनन अधिकारी प्रांजुल को वाट्सएप पर काल, मैसेज और वाट्स काल किया। लेकिन जिला खनन अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।

ऐसा तब है जब खनन रोकने गए राजस्व कर्मियों पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जिले में अवैध खनन रोकने की स्थिति को बखूबी समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व का अनोखा कमाल: एक ही जंगल में एक साथ रहती हैं बिल्ली परिवार की 6 दुर्लभ प्रजातियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।