Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राहुलनगर में भरा पानी, कटान भी शुरू

शारदा नदी में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन रास्तों पर जलभराव की समस्या अभी भी बरकरार है। इससे लोगों को दूसरे गांव जाने या रोजमर्रा की वस्तुएं लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी का ठहराव होने से फसलों का नुकसान होने की आशंका है। पानी घटने को लेकर राहुलनगर में हालत जस के तस हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:20 PM (IST)
Hero Image
राहुलनगर में भरा पानी, कटान भी शुरू

जेएनएन, पीलीभीत: शारदा नदी में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन रास्तों पर जलभराव की समस्या अभी भी बरकरार है। इससे लोगों को दूसरे गांव जाने या रोजमर्रा की वस्तुएं लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी का ठहराव होने से फसलों का नुकसान होने की आशंका है। पानी घटने को लेकर राहुलनगर में हालत जस के तस हैं।

तहसील क्षेत्र के अलावा पहाड़ी क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से शारदा में काफी अधिक पानी आ गया था। बनवसा बैराज से भी पानी छोड़े जाने से नदी अपने पूरे उफान पर आ गई है। इसके चलते पानी निचले खेतों और रास्तों पर भर गया है। कई दिनों से यह पानी तेज बहाव के साथ नदी में चल रहा है, जो अभी तक कम नहीं हुआ है। इसके चलते हजारा क्षेत्र के कई मार्गों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नहरोसा से शास्त्रीनगर, भुरजिनयां से सिद्धनगर, रामनगर से चंद्रनगर जाने के लिए लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।कुछ गांवों के रास्ते पर पानी अधिक बढ़ जाने से वहां लोगों ने आवागमन भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से नदी में पानी यथावत है। किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिन खेतों और रास्तों में पानी चल रहा है, वहां स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों ने बताया कि जिन निचले खेतों में पानी भर गया है, वहां लगी हुई फसल को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। राहलुनगर में रविवार को पानी कम होते ही कटान भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है।