विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pilibhit News: 'राज' बनकर हिंदू किशाेरी का जिस्म नोचता रहा सिपाही चांद खां, षड्यंत्र में दूसरी पत्नी भी शामिल

Published: Sun, 04 Aug 2024 10:02 AM (IST)

Pilibhit News सिपाही की करतूत से सभी हैरान हैं किशाेरी को छलने वाले सिपाही ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया ...और पढ़ें

सिपाही ने नाम बदलकर किया लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर।
सिपाही ने नाम बदलकर किया लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कोचिंग में पढ़ने जाने के दौरान एक युवक करता था छेड़छाड़
  2. छात्रा की मदद के नाम पर सिपाही ने लिया था लड़की का नंबर

जागरण संवाददादाता, पीलीभीत। सिपाही चांद खां खुद को राज बताकर हिंदू किशोरी से छल करता रहा। प्रेम संबंध का नाटक कर पुलिस लाइंस में बुलाया, दुष्कर्म किया। बाद में पोल खुली तो मतांतरण कर निकाह का दबाव बनाने लगा जबकि वह पहले से दो शादियां कर चुका था।

पीड़िता का आरोप है कि उसकी दूसरी पत्नी गुलशन आरा भी षड्यंत्र में शामिल थी। शनिवार को कोतवाली में दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन संप्रेषण अधिनियम, षड्यंत्र रचने एवं ब्लैकमेलिंग की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।

युवक करता था छेड़छाड़

पीड़िता के अनुसार दो वर्ष पहले कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। उस दौरान एक युवक छेड़छाड़ करता था। एक दिन उस युवक के विरुद्ध आवाज उठाई। शोर शराबा किया तो सिपाही पहुंचा। उस समय छेड़छाड़ का प्रकरण निपट गया मगर, सिपाही ने फोन नंबर ले लिया था। वह अपना नाम राज बताकर अक्सर बातचीत करने लगा। बाद में प्रेम संबंध की बात कहकर शादी का वादा किया।

नशीली कोल्डड्रिक पिलाकर दुष्कर्म

झांसा देकर उसने पुलिस लाइंस में अपने कमरे पर बुलाया, फिर नशीली कोल्डड्रिक पिलाकर दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो बना लिए थे, जिन्हें प्रसारित करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। गर्भपात कराया। शादी को कहा तो टालमटोल करने लगा।

ये भी पढ़ेंः Bareilly News: रिश्वत मांगने वाली सीओ डा. दीपशिखा का तबादला, गोंडा पीएसी में बनाई सहायक सेना नायक

सिपाही का नाम चांद खां

उसी दौरान पता चला कि उसका असली नाम चांद खां है। विरोध करने पर वह धमकाने लगा कि मतांतरण कर निकाह नहीं किया तो वीडियो प्रसारित कर देगा। पिछले वर्ष जबरन निकाह कराने के लए मौलाना को भी बुला लिया था। उसकी दूसरी पत्नी गुलशन भी दबाव बनाती थी।

ये भी पढ़ेंः संडे की शाम आगरा का बनाया है प्लान तो देख लीजिए ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन; सिकंदरा हाईवे पर गाड़ियां बैन

मुरादाबाद में हुआ है तबादला

छह महीने बाद आरोपित सिपाही का तबादला मुरादाबाद जीआरपी में हो गया। इसके बाद भी वह फोन कर ब्लैकमेलिंग करता रहा। डेढ़ लाख रुपये मांगे, जिसमें एक लाख देने पड़ गए। अब 50 हजार रुपये और मांग रहा। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। जांच के लिए जल्द ही मुरादाबाद टीम भेजी जाएगी।