विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संडे की शाम आगरा का बनाया है प्लान तो देख लीजिए ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन; सिकंदरा हाईवे पर गाड़ियां बैन

Published: Sun, 04 Aug 2024 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2024 08:24 AM (IST)

Agra News सावन के तीसरे सोमवार पर प्राचीन कैलाश मंदिर में मेला लगता है। इस सोमवार को स्थानीय अवकाश घाेषित ...और पढ़ें

आगरा में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लिया है। सांकेतिक तस्वीर।
आगरा में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लिया है। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर यातायात पुलिस ने किया मार्ग में परिवर्तन
  2. चार अगस्त की शाम चार बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा प्रभावी

जागरण संवाददाता, आगरा। श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर कैलाश महादेव मंदिर पर कार्यक्रम होंगे। मंदिरों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने मार्ग परिर्वतन किया है। रविवार शाम चार बजे से सिकंदरा हाईवे पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

बाहरी यातायात मार्ग परिवर्तन

  • फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
  • मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर जाएंगे।
  • हाथरस से आने वाले सभी वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है, वे खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
  • जयपुर से हाथरस जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा,दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से शमशाबाद से जयपुर से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इरादत नगर, सैंया से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
  • रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

ये भी पढ़ेंः Gwalior Greenfield Expressway: तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा, 18 गांवों की 134 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

आंतरिक यातायात मार्ग परिवर्तन

  • सिकंदरा मंडी के ऊपर एनएच-19 से सिकंदरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आएगा।
  • यह सभी वाहन सर्विस रोड से होकर से होकर मंडी अंडरपास होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर जाएंगे।
  • एनएच-19 कैलाश मोड से कैलाश मंदिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • सिकंदरा मंडी के नीचे सर्विस रोड से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकंदरा चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।
  • कारगिल पेट्रोल पंप से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहा की तरफ नहीं जाएगा।
  • एनएच-19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
  • भावना एस्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवरब्रिज होते हुए गुरुद्वारा की तरफ नहीं जाएगा
  • केके नगर कट से कोई भी वाहन एनएच-19 पर नहीं आएगा।

ये भी पढ़ेंः Family Dispute: सावन में 'सजनी' के संवरने को पति नहीं लाया श्रृंगार का सामान, नवविवाहिता ने छोड़ा ससुराल

मंदिरों पर सुबह चार बजे से रहेगी यह व्यवस्था

  1. जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बड़े वाहनों का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबंधित रहेगा।
  2. जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक वायु विहार से कोई भी चार पहिया वाहन वायु विहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आएगा।
  3. जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कार्यक्रम तक भारी वाहन/रोडवेज की बसें एनएच-19 से वाटर वर्क्स चौराहा पर नहीं आएंगी।
  4. जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कार्यक्रम तक सभी चार व दोपहिया वाहन क्लब चौराहा से माल रोड से विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. जलाभिषेक पूजा-अर्चना कार्यक्रम तक एकता चौकी से राजेश्वर मंदिर की ओार सभी प्रकार के चार व दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  6. जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कार्यक्रम तक राजपुर चुंगी चौराहे से राजेश्वर मंदिर की तरफ सभी दोपहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आंतरिक और बाहरी यातायात मार्ग परिर्वतन किया गया है। यह व्यवस्था चार अगस्त की शाम चार बजे से पांच अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। चार अगस्त की रात 11 बजे शहर में खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी।