जनगणना 2027: स्वगणना का सर्वर डाउन, 40 सवालों के जवाब देने में लग रहे 30 मिनट; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
पीलीभीत में जनगणना 2027 की स्वगणना शुरू होते ही सर्वर डाउन हो गया, जिससे लोगों को फॉर्म भरने में 20-30 ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
जिले में शाम तक 1092 लोगों ने पूरी कर ली गणना, 3833 से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना मंगलवार को प्रारंभ हो गई। पहले दिन भी स्वगणना करने में जिले के लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। एक साथ बड़ी संख्या में आवेदन करने से सर्वर डाउन हो गया। लोगों को स्वगणना करने में 20 से 30 मिनट तक का वक्त लगा।
वहीं, बैंक सबंधी जानकारी देने में लोग असहज भी हुए। हालांकि, प्रगणकों ने उनको समझाकर 1,092 से ज्यादा लोगों की जनगणना पूरी कराई। इसमें अब तेजी से गणना कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है।
जनगणना शुरू हो गई है। इसमें स्वगणना का विकल्प भी है, जो 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। स्वगणना में se.census.gov.in पोर्टल पर विवरण भर सकते हैं।

स्व-गणना के बाद भी जनगणना कर्मियों की ओर से एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। जनगणना के अंतर्गत होने वाली स्वगणना में लोगों को स्वयं ही 40 सवालों के उत्तर देने है।
इसके लिए 3,860 के करीब प्रगणक लगाए गए हैं और 628 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। अभी से प्रगणक अपने क्षेत्र में जाकर स्वगणना भरवा रहे हैं। शाम तक करीब लोगों ने स्वगणना की। 40 सवालों की सही डिटेल भरने के चक्कर में 20 से 40 मिनट का समय लग रहा है।
जिले में 3,833 लोगों ने आवेदन किए, जिसमें 1092 लोगों के आवेदन पूरे हो गए। वहीं, कलीनगर क्षेत्र में हुई स्वगणना में प्रगणकों पोर्टल ना चलने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कुछ प्रगणक साइड ना चलने की वजह से अपना कार्य भी नहीं कर सके। जबकि कुछ प्रगणकों ने कुछ लोगों की स्वगणना की भी। शहर में भी कमोबेश यही स्थिति रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।