इंस्टाग्राम पर रील देखते-देखते पाकिस्तान के हथियार तस्कर से जुड़ा बरेली का युवक, ड्रोन सप्लाई की चैट से खुले बड़े राज!
बरेली का एक युवक इंस्टाग्राम रील्स के जरिए पाकिस्तान के हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा, जहां से ड्रोन द्वारा पंजाब ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
पुलिस गुरुसेवक और अनस की तलाश में, दोनों की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
जागरण संवाददाता, बरेली। इंटरनेट मीडिया पर रील देखते-देखते हथियार तस्करी के लिए पाकिस्तान के नेटवर्क से जुड़ने वाले सुखराज के फरार साथियों गुरु सेवक और अनस की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखराज करीब दो साल से गुरुसेवक के संपर्क में था। गुरुसेवक ही उसे हथियार लाकर देता था।
इसके बाद सुखराज इन हथियारों को आगे सप्लाई करता था। इसके बाद इंस्टाग्राम रील के जरिए सुखराज पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के संपर्क में आया। अजमल की ओर से ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार भेजे जाने की चैट पुलिस को मिली है।
पुलिस के मुताबिक, सुखराज के पारिवारिक हालात के अनुसार उसके घर में उसकी दादी, मां और छोटी बहन रहती हैं। परिवार के पास करीब 20 बीघा जमीन है, जिसे बटाई पर दिया हुआ है।
सुखराज का संपर्क गुरुसेवक से करीब दो साल पहले हुआ था। इसके बाद वह उसके लिए हथियारों की सप्लाई करने लगा। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि सुखराज ने एक पिस्टल को पड़ोसी के घर में छिपाकर रखा था, ताकि हथियार को अपने घर पर रखने से बच सके।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसने अब तक कितने हथियारों की सप्लाई की और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन शामिल है।
जांच में इंटरनेट मीडिया कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि रील देखते समय सुखराज की नजर अजमल गुर्जर की रील पर पड़ी। इसके बाद उसने उसे फालो करना शुरू कर दिया।
धीरे-धीरे वह हथियारों की तस्करी से जुड़े लोगों के संपर्क में आने लगा। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई किए जाने की बात भी इसी नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
इस मामले में गुरुसेवक और अनस अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की खरीद, सप्लाई और पाकिस्तान से संपर्क का पूरा नेटवर्क कैसे संचालित होता था।
साथ ही सुखराज के मोबाइल फोन और इंटरनेट मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है, जिससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।
गुरुसेवक पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
फरार गुरसेवक पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जश्नूर का पिता अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है। सभी आरोपित अलग अलग जिले के जरूर हैं, लेकिन उनके गांवों की दूरी बहुत अधिक नहीं है।
बरेली, रामपुर और पीलीभीत के बार्डर के जिले के ही सभी रहने वाले हैं, ऐसे में उनका संपर्क हुआ था। पुलिस के मुताबिक सुखराज हथियारों की सप्लाई काफी पहले से कर रहा था, लेकिन पकड़ में नहीं आया था।
यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस के एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर, टूटा फोन और फटी चप्पल दिखाकर बोला- मैं तो दिहाड़ी मजदूर हूं
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।