विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली पुलिस के एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर, टूटा फोन और फटी चप्पल दिखाकर बोला- मैं तो दिहाड़ी मजदूर हूं

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:57 PM (IST)

बरेली पुलिस की अवैध असलहा रैकेट पर कार्रवाई से पाकिस्तानी गैंगस्टर अजमल गुर्जर बौखला गया है। उसने इंस्टाग्राम पर टूटा ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बरेली, रामपुर व पीलीभीत के आरोपितों से पूछताछ में आया था अजमल का नाम

  2. आइएसआइ हैंडलर के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर साझा किया एसएसपी का वीडियो

जागरण संवाददाता, बरेली। पाकिस्तान से संचालित अवैध असलहा रैकेट पर बरेली पुलिस की मार सीमा पार तक महसूस की गई। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एसएसपी अनुराग आर्य का वीडियो साझा कर पाकिस्तानी गैंग्सटर अजमल गुर्जर बिलबिलाता नजर आया। उसने अपना टूटा-घिसा हुआ मोबाइल फोन दिखाया और फटी हुई चप्पल भी.. जो आतंक के अड्डे पाकिस्तान में सामान्य बात है।

उसका इंस्टाग्राम एकाउंट आधुनिक असलहा प्रदर्शन के दर्जनों वीडियो भरा पड़ा है, मगर इस वीडियो में खुद को दिहाड़ी मजदूर बताता दिखा। वह कह रहा था कि शिकायत करने इंडिया जरूर आऊंगा...भले ही भीख मांगनी पड़ जाए।

रविवार को बहेड़ी में अवैध असलहा तस्करी के आरोप में सुखराज सिंह, शानू मियां, पीलीभीत निवासी जसनूर व रामपुर निवासी जीवनदीप को गिरफ्तार किया गया था। उसी दोपहर को एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता के दौरान कार्रवाई व जांच में मिले तथ्यों की जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा था कि आरोपितों के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के हैंडलर शहजाद भट्टी के गुर्गे गैंग्सटर अजमल गुर्जर से भी थे। इंस्टाग्राम के जरिये सुखराज व अन्य ने अजमल से अवैध असलहा का सौदा किया था।

उनके इस वीडियो बयान को अजमल से अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया, अपना भी वीडियो जोड़ा। उसमें अजमल स्वीकार रहा कि असलहा के साथ रील बनाने का शौक था। 'अब मैं मजदूर हूं, दिहाड़ी करता हूं'।

भारतीय युवाओं को इंटरनेट मीडिया के जरिये कट्टपंथी बनाने का मंसूबा रखने वाला अजमल वीडियो में भी शातिर नजर आया। वह इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहता है, मगर मोबाइल फोन टूटा हुआ दिखाया।

कहा कि इंडिया में इसकी कीमत दो-तीन हजार रुपये होगी। इसके पीछे उसकी मंशा भले ही कुछ हो... मगर एक पाकिस्तानी के फटे हाल दुनिया के सामने आ गए, जो आतंक फैलाता है।

वह वीडियो में कहता दिख रहा कि इंडिया जाकर अपना पक्ष रखूंगा, इसके लिए भले ही भीख मांगनी पड़ जाए। सीमा पार से असलहा तस्करी व भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश करने में पाकिस्तानी गैंग्सटर अजमल का नाम पहले भी सामने आ चुका।

जून में दिल्ली पुलिस ने आइएसआइ हैंडलर शहजाद भट्टी, अजमल गुर्जर के समर्थित सिंडिकेट का राजफाश कर सात आरोपितों की गिरफ्तारी की थी। उसी दौरान आरोपितों से पाकिस्तानी गैंग्सटर से चैटिंग की पुष्टि हुई थी।

बरेली में पकड़े गए सुखराज व अन्य भी अजमल से चैटिंग करते थे। सुखराज ने कैमरे के सामने स्वीकारा था कि वह इंस्टाग्राम के जरिये अजमल से जुड़ा था, अवैध असलहा आपूर्ति का सौदा भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- अद्भुत आस्था: बरेली में हो रही है 1250 करोड़ 'राम नाम' की परिक्रमा, 500 बोरों में भरकर आई हैं 5 लाख से ज्यादा पुस्तिकाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।