विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YEIDA ने 31 हजार आवासीय भूखंड किए आवंटित, कंप्लीशन 3 हजार ने लिया

Published: Wed, 24 Jun 2026 11:31 PM (GMT+05:30)

यमुना प्राधिकरण ने 31 हजार आवासीय भूखंड आवंटित किए हैं, लेकिन केवल 3 हजार आवंटियों ने ही भवन निर्माण पूरा ...और पढ़ें

यमुना प्राधिकरण के 31 हजार भूखंडों पर धीमी निर्माण गति, केवल 3 हजार को मिला कंप्लीशन।

यमुना प्राधिकरण के 31 हजार भूखंडों पर धीमी निर्माण गति, केवल 3 हजार को मिला कंप्लीशन।

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण ने 31 हजार आवासीय भूखंड आवंटित किए।

  2. केवल 3 हजार आवंटियों ने भवन निर्माण पूरा किया।

  3. सुविधाओं की कमी से निर्माण की गति धीमी हुई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के आवासीय सेक्टरों में भूखंड पर कब्जा मिलने के बाद भवन निर्माण की गति बेहद धीमी है। प्राधिकरण अब तक करीब 31 हजार आवासीय भूखंडों का आवंटन कर चुका है, लेकिन अभी तक महज तीन हजार ने ही भवन निर्माण कर कंप्लीशन प्रमाण पत्र लिया है। भवन निर्माण की गति तेज कराने के लिए प्राधिकरण आवंटियों से जल्द से जल्द कंप्लीशन प्रमाण पत्र लेने का प्रयास कर रहा है।

यमुना प्राधिकरण ने पहली आवासीय भूखंड योजना में ही 2009 में 21 हजार भूखंडों का आवंटन किया था, जो अभी तक की सबसे बड़ी योजना है। इसके बाद अन्य योजनाओं में भूखंडों के आवंटन के साथ प्राधिकरण तकरीबन 31 हजार भूखंड आवंटित कर चुका है, इसमें 15 हजार आवंटी भूखंड की रजिस्ट्री भी करा चुका हैं।

आवंटी कब्जा प्राप्त भूखंडों पर निर्माण को लेकर उदासीनता

लेकिन यीडा क्षेत्र में परिवहन, बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य सुविधाओं के अभाव के कारण आवंटी कब्जा प्राप्त भूखंडों पर निर्माण को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं। इससे यीडा क्षेत्र के आवासीय सेक्टरों में बसावट नहीं हो पा रही है। लेकिन औद्योगिक इकाईयों का निर्माण एवं उनके क्रियाशील होने से आवासीय सेक्टरों में भी गतिविधि तेज होने की उम्मीद बढ़ी है।

1969 आवंटियों ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र लिया

जिन लोगों ने भवन का निर्माण किया है उन्होेंने भी निर्माण में विलंब पर लगने वाले जुर्माने से बचने के लिए इन भवनों का निर्माण का कंप्लीशन ले लिया गया है। नियमों के तहत रजिस्ट्री के पांच साल बाद भी निर्माण नहीं करने पर विलंब शुल्क का प्रविधान है। यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि 1969 आवंटियों ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र लिया है। इसमें सेक्टर-18 में 516, सेक्टर-19 में 995, सेक्टर-20 में 363, सेक्टर-25 में 1, सेक्टर 22 डी में 69 आवंटी शामिल हैं। शेष कंप्लीशन आफ लाइन जारी किए गए हैं।

कंप्लीशन प्रमाण पत्र के लिए आवंटी को मानचित्र स्वीकृत कराकर उसके अनुसार निर्माण करना होता है। निर्धारित एफएआर का 50 प्रतिशत निर्माण होना जरूरी है। इसके तहत सीढ़ी, कमरे, रसोई, शौचालय का निर्माण, बिजली एवं पानी की व्यवस्था, सेट बैक आदि जरूरी है।

यह भी पढ़ें- CM योगी को खून से लिखी चिट्ठी, ग्रेटर नोएडा के GIMS में मेडिकल कर्मचारी 10 दिन से अपनी मांगों को लेकर अड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।